29 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
होमदेश दुनियाभारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल: ओपनएआई

भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल: ओपनएआई

कंपनी के अनुसार, चैटजीपीटी प्लस यूजर्स के इस्तेमाल के आधार पर भारत प्रति व्यक्ति 'थिंकिंग कैपेबिलिटी' में दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है।

Google News Follow

Related

अमेरिकी टेक कंपनी ओपनएआई ने बुधवार को कहा कि भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल हो चुका है। खासतौर पर कोडिंग, डेटा एनालिसिस और जटिल समस्याओं को हल करने में भारत की स्थिति मजबूत है।

कंपनी के अनुसार, चैटजीपीटी प्लस यूजर्स के इस्तेमाल के आधार पर भारत प्रति व्यक्ति ‘थिंकिंग कैपेबिलिटी’ में दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है।

भारत एआई डेवलपर्स के लिए सबसे तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम में से एक बन गया है। फरवरी 2026 में कंपनी के कोडेक्स ऐप लॉन्च होने के बाद सिर्फ दो हफ्तों में इसके यूजर्स चार गुना बढ़ गए।

हालांकि, भारत में एआई का उपयोग अभी कुछ ही बड़े शहरों तक सीमित है और उन्नत उपयोग तो और भी कम जगहों पर केंद्रित है। इससे साफ है कि देश के बाकी हिस्सों में एआई का विस्तार करने की काफी संभावनाएं हैं।

ओपनएआई के इंटरनेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा कि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एआई के फायदे कितनी तेजी से बड़े शहरों से निकलकर पूरे देश तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए लोगों तक पहुंच बढ़ाने, स्किल डेवलपमेंट और एआई के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के टॉप 10 शहरों में करीब 50 प्रतिशत एआई यूजर्स हैं, जबकि ये शहर कुल आबादी का 10 प्रतिशत से भी कम हिस्सा हैं।

दिल्ली-एनसीआर में चैटजीपीटी का सबसे ज्यादा उपयोग देखने को मिला है। इसके अलावा, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहर एआई के बड़े हब बनकर उभरे हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बड़े शहरों के बाहर एआई का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे यह आम लोगों की जिंदगी में भी उपयोगी साबित हो रहा है।

हालांकि, एडवांस उपयोग के मामले में शहरों के बीच काफी अंतर है। डेटा एनालिसिस का उपयोग बड़े शहरों में छोटे शहरों की तुलना में 30 गुना ज्यादा है। वहीं कोडिंग का उपयोग 4 गुना और कोडेक्स डेवलपर्स का उपयोग 9 गुना ज्यादा पाया गया।

यह भी पढ़ें-

ममता सरकार ने दार्जिलिंग हिल्स के मुद्दों पर चर्चा करने से किया इनकार: अमित शाह

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,171फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें