32 C
Mumbai
Saturday, April 25, 2026
होमक्राईमनामाइस्तांबुल: दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी सलीम डोला गिरफ्तार

इस्तांबुल: दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी सलीम डोला गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

Google News Follow

Related

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान में तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को इस्तांबुल में हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डोला लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और विभिन्न जांच एजेंसियों की निगरानी में था।

दरअसल यह कार्रवाई तुर्की की नेशनल इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन (MIT) और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन के तहत की गई। इस अभियान का लक्ष्य सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करना था, जिसका संबंध भारतीय अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम के गिरोह से बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम डोला इंटरपोल द्वारा वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी दस्तावेजों और नकली पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। इसी कारण वह लंबे समय तक विभिन्न देशों में बिना पकड़े घूमता रहा।

इससे पहले भारत में भी जांच एजेंसियां सलीम डोला के नेटवर्क की पड़ताल कर चुकी हैं। सितंबर 2025 में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक ऐसे सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था, जो मेफेड्रोन (MD) जैसे सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण और तस्करी में शामिल था। अधिकारियों ने दावा किया था कि इस नेटवर्क के तार सलीम डोला से जुड़े हुए हैं।

जांच के दौरान सामने आया था कि कुछ आरोपियों ने डोला के निर्देश पर रसायनों की आपूर्ति की व्यवस्था की थी। आरोप है कि एक सप्लायर को बाजार दर से अधिक कमीशन देने का लालच देकर इस अवैध गतिविधि में शामिल किया गया। इसके बाद हर महीने बड़ी मात्रा में रसायनों की आपूर्ति की जाती रही, रिपोर्ट के अनुसार मार्च में 50 किलो, अप्रैल में 100 किलो, मई में 50 किलो, जून में 100 किलो और जुलाई में 100 किलो तक रसायनों की आपूर्ती की गई।

सूत्रों के अनुसार, कानून से बचने के लिए बिना बिल के रसायनों की सप्लाई की जाती थी और फर्जी उपयोग प्रमाणपत्र तैयार किए जाते थे, ताकि असली उद्देश्य छिपाया जा सके।

तुर्की की द्वारा की गई इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल संबंधित एजेंसियां इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके वैश्विक कनेक्शन की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध कारोबार पर महत्वपूर्ण असर पड़ सकता है और आने वाले समय में इससे जुड़े और खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में पांच पुलिस अधिकारी निलंबित

मणिपुर में नागा-कुकी समुदायों के बीच संघर्ष; तीन की मौत

रेशन वितरण घोटाले में पश्चिम बंगाल में नौ जगह छापे, ईडी की कार्रवाई

जिनके आवास में एक साल से रह रहे थे केजरीवाल उन्होंने भी छोड़ी पार्टी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,137फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें