28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमक्राईमनामाकानपुर: 6 इलाकों में 50 जगहों पर लगेंगे उपद्रवियों के तस्वीर वाले...

कानपुर: 6 इलाकों में 50 जगहों पर लगेंगे उपद्रवियों के तस्वीर वाले होर्डिंग  

Google News Follow

Related

कानपुर में हुए शुक्रवार को हुए सांप्रदायिक दंगे पर योगी सरकार का एक्शन जारी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिंसा में शामिल 40 आरोपियों तस्वीर जारी की है। पुलिस ने यह तस्वीर  सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद जारी किया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ में सहयोग की अपील की है। साथ ही कहा है कि आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। इन होर्डिंग को छह इलाकों में लगाया जाएगा। इसके लिए 50 स्थानों को चयन किया गया है जहां ये होर्डिंग लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि यह तीसरा मौका है जब हिंसा में शामिल आरोपियों की तस्वीर वाली होर्डिंग शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे। इससे पहले 2015 में सीसामऊ में लगाए गए थे। यह होर्डिंग एक जुलूस के दौरान हुए हिंसा में शामिल लोगों के तस्वीर वाली थी। इसी तरह दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून  के दौरान तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। हालांकि 2020 में इलहाबाद हाई कोर्ट ने होर्डिंग्स को हटाने को कहा था। तब कोर्ट ने इसे धारा 21 का उल्लघन बताया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानपुर उपद्रव में अब तक ३८ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं घटना वाले दिन पेट्रोल पम्प से बोतलों में पेट्रोल  बांटा गया।

ये भी पढ़ें

‘दस सालों में नहीं हुआ कोई दंगा, सिर्फ टीवी चैनल के स्टूडियो में गर्मी’

धमकी: सलमान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, गैंगस्टर से जेल में पूछताछ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें