अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुलकित की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। जहां कृति ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ है, वहीं पुलकित वाइट कलर के पैंट-शर्ट में हैं।
फैंस को कृति की पोस्ट काफी अच्छी लग रही है और साथ ही, वे इसे देखकर काफी इमोशनल भी हो गए हैं। कई यूजर्स ने तो हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दी है।
कृति और पुलकित शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर अपने क्यूट मोमेंट्स पोस्ट करते रहते हैं। वे अपनी वेकेशन की तस्वीरें, सेलिब्रेशन और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-मोटी झलक भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिससे फैंस भी उनके प्यारे पलों को देखकर उनसे कनेक्ट होते हैं।
इन दिनों पुलकित और कृति दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं। अभिनेता पुलकित सम्राट जल्द ही वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
इससे पहले अभिनेता पुलकित सम्राट हाल ही में फिल्म ‘राहु-केतु’ में नजर आए थे। फिल्म के जरिए पुलकित और वरुण शर्मा की जोड़ी फिर से नजर आई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
राहुल गांधी ने कांग्रेस को रामलीला पार्टी बना दिया : अनिल विज!



