24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाOdisha train accident: मृतकों परिजन को मिलेंगे 12 लाख,  233 की मौत, 900...

Odisha train accident: मृतकों परिजन को मिलेंगे 12 लाख,  233 की मौत, 900 घायल   

ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों  की मौत हो चुकी है। इस संबंध में ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने  बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।   

Google News Follow
ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस घटना में 900 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि यह हादसा शुक्रवार शाम लगभग 6.51 बजे हुआ। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार सात डिब्बे पलट गए, जबकि चार डिब्बे रेल बाउंड्री के बाहर चले गए। बताया जा है कि इस हादसे में कुल 15 डिब्बे बेपटरी हुए हैं।
पहले खबर आई थी की इस हादसे में 50 से 70 लोगों की मौतें हुई है। जबकि देर रात मरने वालों की संख्या 120 हो गई और घायलों 350 हो गई। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। प्रदीप जेना ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 50 एम्बुलेंस को लगाया गया है। लेकिन घायलों की संख्या बढ़ने की वजह से बसों से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रेस्क्यू आपरेशन में सेना के जवान भी  शामिल है।
वहीं,.रेलवे मंत्री आज घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए दस लाख और गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख और मामूली घायलों को 50 हजार दिए जाने का ऐलान किया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए पीएम मोदी ने दो लाख और 50 हजार घायलों को देने का ऐलान किया है। इसके अलावा ओडिशा में एक दिन का राजकीय  शोक घोषित किया गया है। इस बीच गोवा मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन रद्द कर दिया गया है। वहीं रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें 

भायंदर में सिर कटी लड़की की मिली लाश, हाथ पर ॐ और त्रिशूल का टैटू     

सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका, अयोध्या में रैली के लिए नहीं मिली अनुमति

कपिल देव और सुनील गवास्कर ने पहलवानों का किया समर्थन, कहा मेडल्स …   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें