29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान ने किया लगातार दूसरा सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा...

पाकिस्तान ने किया लगातार दूसरा सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Google News Follow

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एलओसी पर हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान ने शनिवार (26 अप्रैल) को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया, जिससे पाकिस्तानी सेना के भीतर भारत के और से पहलगाम के बदलें संभावित जवाब से मची कपकपी साफ़ दिख रही है। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की गोलीबारी का कड़ा प्रतिकार किया है ।

भारतीय सेना के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल की दरम्यानी रात पाकिस्तान की कई चौकियों से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गई। हालांकि, इस गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया और मजबूती से मोर्चा संभाला।

सीजफायर उल्लंघन की ये घटनाएं ऐसे वक्त पर हो रही हैं जब कुछ ही दिन पहले पहलगाम में आतंकी हमले में 27 निर्दोष पर्यटक और एक स्थानीय गाइड की हत्या हुई थी। इस हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन की संलिप्तता के स्पष्ट संकेत मिले हैं। उसके बाद से भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

इसी सिलसिले में भारतीय सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकियों के घरों को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा में ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उनके पहलगाम हमले से जुड़े होने के शक के आधार पर की गई।

इस बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और आतंकी गतिविधियों से निपटने की तैयारियों को पुख्ता किया।

सरकार की ओर से भी सख्त कूटनीतिक कदम उठाए गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में कटौती करते हुए इंडस जल संधि को निलंबित किया, पाक नागरिकों को जारी वीज़ा रद्द किए और अन्य कड़े कदम उठाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 1972 के शिमला समझौते समेत कई समझौतों को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा कर दी।

इन सबके बीच एलओसी पर लगातार हो रही गोलीबारी इस बात का प्रमाण है कि अब भारत हर आतंकी हमले और हर सीजफायर उल्लंघन का जवाब पूरी ताकत से देगा। सीमा पर गोलियों की यह गूंज अब सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि एक निर्णायक नीति का हिस्सा बन चुकी है—आतंक और उसके संरक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:

बागपत से तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी असलहा बरामद पांच गिरफ्तार!

पहलगाम आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कड़े शब्दों में निंदा की

आतंकियों से पहले उनके घर किए ढेर, एक और बड़ी कारवाई !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें