29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनिया57 वर्षों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना में द्विपक्षीय यात्रा!

57 वर्षों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना में द्विपक्षीय यात्रा!

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना की ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा पर ब्यूनस आयर्स पहुंचे। यह 57 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। एजीजा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “यह यात्रा भारत-अर्जेंटीना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ती है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “द्विपक्षीय यात्रा के लिए ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं, जिसमें अर्जेंटीना के साथ संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने और विस्तृत बातचीत के लिए उत्सुक हूं।”

दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात नवंबर 2024 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2018 में जी-20 सम्मेलन के लिए भी अर्जेंटीना आए थे, लेकिन यह उनकी पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है।

भारत और अर्जेंटीना के बीच 2019 में संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाया गया था। वर्ष 2024 में दोनों देशों ने अपने कूटनीतिक रिश्तों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। अब इस यात्रा से व्यापार, स्वास्थ्य, रक्षा, डिजिटल नवाचार, खनन, कृषि, हरित ऊर्जा, विज्ञान व तकनीक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रीय नायक जनरल जोस डे सैन मार्टिन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अर्जेंटीना अपने आर्थिक ढांचे में बड़े सुधारों को आगे बढ़ा रहा है। जानकारों के अनुसार, ये सुधार भारत द्वारा अतीत में किए गए आर्थिक कदमों से काफी मिलते-जुलते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाएं और बढ़ती हैं।

यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रस्थान वक्तव्य में अर्जेंटीना को लैटिन अमेरिका में भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी-20 में घनिष्ठ सहयोगी बताया था।

अर्जेंटीना पहुंचने से पहले पीएम मोदी घाना और त्रिनिदाद और टोबैगो की सफल यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसके बाद वे ब्राजील जाएंगे जहां वे BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और ब्रासीलिया में द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे। इसके पश्चात उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव नामीबिया होगा।

यह बहुपक्षीय दौरा भारत के वैश्विक दक्षिण के साथ रिश्तों को सशक्त करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जो नई विश्व व्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:

सदियों पुराना औषधीय वरदान, प्राकृतिक चमत्कार है ‘सांठी’!

देवशयनी एकादशी 2025: भगवान विष्णु के विश्राम पर जाते ही महादेव लेंगे सृष्टि का भार!

“मसूद अजहर शायद अफ़ग़ानिस्तान में हो सकता है!”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें