24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाहिजाब विवाद पर साध्वी प्रज्ञा का तंज: जो अपने घरों में असुरक्षित...

हिजाब विवाद पर साध्वी प्रज्ञा का तंज: जो अपने घरों में असुरक्षित हैं वे पहनें

Google News Follow

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शिक्षण संस्थानों में महिलाओं और लड़कियों के हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई। बुधवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में हिजाब पहनने की कोई जरूरत नहीं है। आपको अपने घर में ही हिजाब पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपने घरों में परेशानी या असुरक्षित महसूस करते हैं उन्हें हिजाब पहनने की जरूरत है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में स्कूलों और कॉलेजों में लड़कियों के हिजाब पहनने को लेकर भड़के विवाद के बाद आई है। पिछले महीने से इस मुद्दे को लेकर राज्य भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जब छात्र स्कूल जाते हैं, तो वे स्कूल की ड्रेस पहनते हैं और शिक्षण संस्थानों के अनुशासन का पालन करते हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि सफेद बालों को छिपाने के लिए खिजाब का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि हिजाब का इस्तेमाल चेहरे को ढंकने के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हिजाब पर्दा है। पर्दा उन लोगों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो आपको बुरी नजर से देखते हैं। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि हिंदू उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते क्योंकि वे महिलाओं की पूजा करते हैं। सनातन की संस्कृति है कि यहां महिलाओं की पूजा की जाती है। क्या इस देश में हिजाब पहनने की जरूरत है ,जहां महिलाओं की जगह सर्वोपरि है? भारत में हिजाब पहनने की कोई जरूरत नहीं है।”

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यह बात सनातन महापंचायत के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि  उल्टा करोगे तो उल्टा ही होगा न। उन्होंने कहा कि जहां खिजाब लगाने की जरूरत है वहां हिजाब लगाया जाता है और जहां हिजाब की जरुरत होती है तो खिजाब लगाया जाता है। उलटा करोगे तो उल्टा ही होगा।

ये भी पढ़ें 

कुशीनगर हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजा का किया ऐलान  

असम CM सरमा ने रतन टाटा को ‘असम बैभव’ अवार्ड से किया सम्मानित    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें