32 C
Mumbai
Monday, June 1, 2026
होमदेश दुनियाहिजाब विवाद: परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों को मिल सकता है मौका, बशर्ते...

हिजाब विवाद: परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों को मिल सकता है मौका, बशर्ते …. 

Google News Follow

Related

कर्नाटक सरकार ने कहा है कि हिजाब विवाद के अंतरिम आदेश से पहले जिस छात्र की परीक्षा छूट गई है उन्हें परीक्षा देने का मौका मिल सकता है। लेकिन, कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद जो छात्र या छात्राएं परीक्षा का बहिष्कार करने वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि अंतरिम आदेश से पहले हिजाब विवाद के दौरान परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्रों को फिर से मौका दिया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने ये सब शायद अज्ञानतावश किया हो।
इस मामले पर गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में बहस हुई।

विपक्ष के कांग्रेस विधायक कृष्णा बायरे गौड़ा ने सरकार से छात्रों को दोबारा मौका देने की मांग की, ताकि वे परीक्षा में शामिल हो सकें। कर्नाटक के कानून मंत्री मधुस्वामी ने कहा कि अंतरिम आदेश के बाद भी अगर बच्चों ने इसका विरोध या परीक्षा का बहिष्कार किया है तो सरकार उन्हें दोबारा मौका देने के पक्ष में नहीं है।

बता दें कि हिजाब विवाद पैदा होने के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जेएम खाजी की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने 10 फरवरी को एक अंतरिम आदेश पारित किया। जिसमें कहा गया था कि कर्नाटक में कॉलेज दोबारा खोले जा सकते हैं, लेकिन कोई भी छात्र तब तक धार्मिक कपड़े पहनकर कालेज में नहीं आ सकता। क्योंकि यह मामला कोर्ट में में लंबित है।

ये भी पढ़ें 

DRI: इत्र व्यवसायी पीयूष जैन को माना तस्कर, 14 दिन की मिली रिमांड 

US की धमकी के बावजूद रूस से तेल खरीदेगा भारत, करेंसी होगी मजबूत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें