28 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियाT20 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया; मैच धूल...

T20 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया; मैच धूल गया तो कैसे बटेंगे पॉइंट्स

Google News Follow

Related

ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित ग्रुप ए मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलंबो में होना  है, लेकिन मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार बारिश खेल में बाधा डाल सकती है या मुकाबला पूरी तरह धुल भी सकता है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के मन में बड़ा सवाल है कि अगर मैच रद्द हो गया तो नियम क्या कहते हैं और इसका टूर्नामेंट पर क्या असर पड़ेगा।

यह मुकाबला ICC Men’s T20 World Cup के ग्रुप चरण का हिस्सा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की निर्धारित खेल की स्थितीयों के अनुसार, किसी भी T20 मैच में परिणाम निकालने के लिए दोनों टीमों की पारी में न्यूनतम पांच-पांच ओवर का खेल होना अनिवार्य है। यदि बारिश के कारण दोनों पारियों में कम से कम पांच ओवर पूरे नहीं हो पाते हैं, तो मैच को “नो रिजल्ट” घोषित कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा।

इस ग्रुप-स्टेज मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं है। आमतौर पर सेमीफाइनल और फाइनल जैसे नॉकआउट मुकाबलों के लिए ही रिजर्व डे रखा जाता है। इसलिए यदि कोलंबो में बारिश के कारण पूरा मैच धुल जाता है, तो इसे किसी अन्य दिन दोबारा नहीं खेला जाएगा।

अगर मैच में कोई नतीजा नहीं निकला तो भारत और पाकिस्तान दोनों को अंक तालिका में एक-एक अंक मिलेगा। इससे दोनों टीमों की सेमीफाइनल की राह पूरी तरह बंद नहीं होगी, लेकिन आगे के मुकाबलों में उनके प्रदर्शन और नेट रन रेट की भूमिका अहम हो जाएगी।

यदि कुछ ओवर का खेल संभव होता है और बाद में बारिश हस्तक्षेप करती है, तो परिणाम निकालने के लिए डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) पद्धति लागू की जा सकती है, बशर्ते न्यूनतम ओवर की शर्त पूरी हो जाए। लेकिन यदि हालात इतने खराब रहे कि पांच ओवर भी पूरे न हो सकें, तो प्रशंसकों को टूर्नामेंट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता का रोमांच इस बार नहीं मिल पाएगा।

भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। टीम में ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं। हालांकि अभी भारतीय टीम के ओपनिंग बैट्समैन अभिषेक शर्मा पेट की समस्या से परेशान चल रहें थे, जिसके परिणामस्वरुप उनके मैच से बाहर रहने की अटकले लगाई जा रही है।

अब सबकी निगाहें कोलंबो के मौसम पर टिकी हैं, जहां बारिश यह तय कर सकती है कि मैदान पर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा या अंक तालिका में बराबरी का नतीजा।

यह भी पढ़ें:

देश में टीपू सुल्‍तान जैसे आक्रांताओं का सम्‍मान निंदनीय और चिंताजनक : आरपी सिंह!

गर्म पानी में पुदीना-नींबू-शहद, पाचन सुधरे, चेहरा दमके!

लापता भारतीय छात्र कैलिफोर्निया में पाया गया मृत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें