29 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमदेश दुनियाUNSC में स्थायी सदस्य क्यों नहीं भारत?, मस्क ने पावरफुल देशों पर...

UNSC में स्थायी सदस्य क्यों नहीं भारत?, मस्क ने पावरफुल देशों पर उठाए सवाल

टेस्ला के मुखिया एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC) में भारत को स्थाई सदस्यता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।

Google News Follow

Related

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मुखिया एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC) में भारत को स्थाई सदस्यता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे बेतुका करार देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत दुनिया की सबसे आधी आबादी वाला देश है फिर भी वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जो देश पावरफुल हैं वे इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं।

गौरतलब है कि एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने एक ट्वीट को शेयर करते जवाब दिया है। जिसमें गुटरेस ने यूएन में अफ्रीका के स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। साथ विश्व की संस्थाओं को समय के साथ बदलने की बात कही थी। जिसके जवाब में टेस्ला के चीफ एलन मस्क ने एक्स मीडिया पर भारत का समर्थन करते हुए लिखा कि ” भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, बावजूद इसके यूएनएससी में नहीं है। यह बेतुका है। एक समय के साथ यूएन की संस्थाओं को बदलने की जरुरत है। ” उन्होंने अफ्रीका को भी यूएन में स्थायी सदस्यता देने की मांग की है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC) में पांच देश स्थायी रूप से सदस्य हैं, जिसमें अमेरिका, चीन, ब्रिटिश, रूस, फ़्रांस शामिल है। ये देश काफी शक्तिशाली माने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC) में किसी देश को स्थायी सदस्यता के लिए इन देशों का प्रस्ताव पारित करना जरुरी होता है। इन देशों में चार देश भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता देने के पक्ष में हैं, लेकिन चीन मात्र एक ऐसा देश है जो भारत को यूएनएससी में स्थायी सदस्य बनाये जाने के पक्ष में नहीं है।

बकौल, संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक शक्तिशाली संस्था है। उसके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। कई बड़े मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से देशों कोअनुमति लेना जरुरी होता है। यह दुनिया की सबसे पावरफुल संस्था है जो कहीं भी शांति और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए प्रतिबंध लगा सकती है।

ये भी पढ़ें

फर्टीलाइज़र नहीं, बल्कि गौटीलाइज़र, कृषि रसायनों के बाज़ार में गौमय ऑर्गेनिक की एंट्री…    

राम कृपा! तो 2028 में देश में दूसरे नंबर पर होगी UP की GDP

राम लला के सिर पर लगे 11 करोड़ रुपए के मुकुट में छुपे ‘है’ ​सूक्ष्म​ शिल्प कला कौशल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,944फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें