आयुर्वेद के मुताबिक, जब भी हम खाना खाते हैं तो शरीर उस खाने को पचाने के लिए सारी ऊर्जा लगा देता है। इससे शरीर सुस्त पड़ जाता है और कुछ भी करने का मन नहीं करता।
इसके साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद बैठे नहीं और न ही बिस्तर पर लेट जाएं। इससे पाचन क्रिया मंद हो जाती है और सुस्ती तेजी से शरीर को घेर लेती है। इसलिए कोशिश करें कि खाने के बाद थोड़ा टहलें। टहलने से खाना अच्छे से पचेगा, पेट में सड़ेगा नहीं और खाने का पूरा पोषण भी शरीर को मिलेगा।
अत्याधिक तनाव लेने से भी भोजन के बाद तेज नींद आती है। तनाव से पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और खाना कम गति से पचता है। अधिक तनाव कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन को शरीर में अधिक कर देता है, जो नींद और शरीर की कमजोरी का कारण बनती है। ऐसे में खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की कोशिश करें।
ओवरईटिंग की आदत भी इसके पीछे की मुख्य वजह हो सकती है। ज्यादा खाने से शरीर में भारीपन लगता है और शरीर सुस्त पड़ जाता है। इससे न सिर्फ सुस्ती महसूस होती है, बल्कि मन भी घबराने लगता है और कई बार उल्टी करने की नौबत भी आ जाती है। इसके साथ ही हल्का और सुपाच्य भोजन करे। भोजन जितना हल्का होगा, पचने में उतना ही कम समय लगेगा और पेट संबंधी परेशानियों से भी निजात मिलेगी।
दो अमेरिकी नागरिकों से मिले सैटेलाइट फोन, श्रीनगर एयरपोर्ट पर हड़कंप



