इटली में गुरुद्वारे से लौट रहे दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या

हमलावर फरार

इटली में गुरुद्वारे से लौट रहे दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या

Two Indians returning from a gurdwara were shot dead in Italy

इटली के उत्तरी क्षेत्र में स्थित बर्गामो प्रांत के कोवो कस्बे में दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार (17 अप्रैल)देर रात उस समय हुई जब दोनों व्यक्ति वैसाखी के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी’ के पास हुई, जहां एक वेयरहाउस को अस्थायी रूप से सिख उपासना स्थल के रूप में उपयोग किया जा रहा था। घटना रात करीब मध्यरात्रि से कुछ मिनट पहले हुई।

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की और इसके बाद कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। जांच एजेंसियों को घटनास्थल से करीब 10 कारतूस के खोखे मिले हैं। शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि यह कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हमला हो सकता है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि हमलावर भी भारतीय मूल का हो सकता है और वह गुरुद्वारे में आता-जाता था। गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोट लगने की सूचना है। गौरतलब है कि इस घटना के एक दिन बाद शनिवार को वैसाखी का आधिकारिक समारोह आयोजित किया जाना था, जिसमें स्थानीय प्रशासन और समुदाय के लोगों की भागीदारी तय थी।

इटली की स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारतीय समुदाय के बीच चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी ख़ुफ़िया रिपोर्ट में ट्रंप के ‘पसंदीदा’ फील्ड मार्शल पर ईरान से संबंधो को लेकर चिंता

बुर्के में लौटी नाबालिग दलित बीटिया, अल्तमश खान पर धर्मांतरण और बार-बार बलात्कार का आरोप

‘भोंदू बाबा’ का पर्दाफाश: 60 से अधिक महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Exit mobile version