29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियासंयम का संदेश: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक को यूएन की नसीहत

संयम का संदेश: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक को यूएन की नसीहत

यूएन की यह संयमपूर्ण भाषा नपुंसक है। 

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद उपजे भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने दोनों देशों से “अधिकतम संयम” बरतने की अपील की है। यह उस वक्त की अहम चेतावनी है जब हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश चरम पर है और कूटनीतिक स्तर पर संबंधों में खटास और गहराती दिख रही है।

यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि महासचिव ने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। पहलगाम, जो अमन और खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है, अचानक गोलियों की गूंज से दहल उठा। इस घटना ने न केवल देश को झकझोरा, बल्कि विश्व समुदाय का ध्यान भी खींचा।

हालांकि, गुटेरस का दोनों देशों से कोई सीधा संवाद फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन प्रवक्ता ने यह स्पष्ट किया कि महासचिव घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। यूएन प्रवक्ता ने कहा, “हमारा मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई भी मुद्दा शान्तिपूर्ण, अर्थपूर्ण और पारस्परिक संवाद से सुलझाया जा सकता है।”

जब पत्रकारों ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के संभावित निर्णय पर सवाल किया, तो यूएन की ओर से संयम की नसीहत दोहराई गई। प्रवक्ता ने चेताया कि “ऐसे किसी भी कदम से बचना चाहिए, जिससे हालात और अधिक बिगड़ें और पहले से ही तनावग्रस्त इलाका और अस्थिर हो जाए।”

यूएन का यह संतुलित रुख कूटनीति की उस परंपरा को दोहराता है, जहां ‘दोनों पक्षों’ से संयम की अपेक्षा की जाती है, भले ही आतंकवाद की चपेट में आया एक पक्ष पीड़ित क्यों न हो। यह अपील हालांकि अंतरराष्ट्रीय मंच की रवायत के अनुसार है, लेकिन भारत में इसे कैसे लिया जाएगा, यह देखना बाकी है।

फिलहाल, भारत का जनमानस जवाब की मांग कर रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदमों की आवाजें बुलंद हो रही हैं। ऐसे में यूएन की यह संयमपूर्ण भाषा नपुंसक है।

यह भी पढ़ें:

अमित शाह के राज्यों को सख्त आदेश,’पाकिस्तानी नागरिक तुरंत भेजे जाएं वापस’!

पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम का विरोध में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’!

कलिंगा के रण में फिर दहाड़ेंगे ‘शेर’: गोवा से सेमीफाइनल की टक्कर में उतरेगी पंजाब एफसी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें