30.5 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमस्पोर्ट्सकलिंगा के रण में फिर दहाड़ेंगे 'शेर': गोवा से सेमीफाइनल की टक्कर...

कलिंगा के रण में फिर दहाड़ेंगे ‘शेर’: गोवा से सेमीफाइनल की टक्कर में उतरेगी पंजाब एफसी

युवा खिलाड़ी मुहम्मद सुहैल एफ. ने उम्मीद जताई कि “हमने दोनों बार गोवा के खिलाफ अच्छा खेला लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया। इस बार हम जीत हासिल करना चाहते हैं।”

Google News Follow

Related

पंजाब एफसी अपनी पिछली जीत की लय और आत्मविश्वास के साथ शनिवार को कलिंगा सुपर कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में एफसी गोवा से भिड़ेगी। रात 8 बजे शुरू होने वाला यह मुकाबला कलिंगा स्टेडियम में होगा, जहां ‘शेरों’ की दहाड़ का मुकाबला होगा ‘गौर्स’ के अटैक से। मुकाबले का रोमांच इस बात से और बढ़ गया है कि दोनों ही टीमों ने राउंड ऑफ 16 में अपने-अपने विरोधियों को एक ही स्कोरलाइन 3-0 से मात दी थी।

पंजाब एफसी ने ओडिशा एफसी को पटखनी देकर न केवल एक मजबूत संदेश दिया, बल्कि टीम का मनोबल भी आसमान पर पहुंचा दिया। अस्मिर सुल्जिक, एजिक्यल विडाल और निहाल सुदीश ने गोल कर यह साबित कर दिया कि पंजाब केवल डिफेंस पर नहीं, अटैक में भी जोरदार है। वहीं एफसी गोवा की तरफ से इकर ग्वारोट्शेना की हैट्रिक ने उन्हें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिलाया और अब वह पंजाब की डिफेंस लाइन के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं।

पंजाब एफसी के हेड कोच पनागियोतिस डिल्मपेरिस ने मैच से पहले कहा, “ओडिशा के खिलाफ हमने मौके सही समय पर भुनाए, लेकिन हमें अपनी डिफेंस को और मजबूत करना होगा ताकि गोवा को अधिक मौके न मिलें।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लुका माईसेन और फिलिप मर्ज्लजाक अब टीम में वापसी के लिए तैयार हैं, जिससे पंजाब की स्क्वॉड और संतुलित हो जाएगी।

हालांकि, आंकड़े अभी गोवा के पक्ष में हैं। इस सीजन के आईएसएल में गोवा ने पंजाब को दो बार हराया—पहले 2-1 से और फिर 1-0 से। लेकिन इस बार पंजाब एफसी पुराना हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। युवा खिलाड़ी मुहम्मद सुहैल एफ. ने उम्मीद जताई कि “हमने दोनों बार गोवा के खिलाफ अच्छा खेला लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया। इस बार हम जीत हासिल करना चाहते हैं।”

पंजाब एफसी की नजर सिर्फ इस मैच पर नहीं, बल्कि एशियाई टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने के बड़े सपने पर भी है। गोवा के खिलाफ यह मुकाबला न केवल सेमीफाइनल में पहुंचने की लड़ाई है, बल्कि बीते हारों का बदला लेने और खुद को बड़े मंच पर साबित करने का भी सुनहरा मौका है।

यह भी पढ़ें:

अमित शाह के राज्यों को सख्त आदेश,’पाकिस्तानी नागरिक तुरंत भेजे जाएं वापस’!

पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम का विरोध में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’!

आतंकवाद हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें