34 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमदेश दुनियाकैलाश मानसरोवर यात्रियों को यूपी सरकार की 1 लाख सहायता, ओपी श्रीवास्तव...

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को यूपी सरकार की 1 लाख सहायता, ओपी श्रीवास्तव बोले!

इसी को देखते हुए उन्होंने मानसरोवर यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है, जिसका हम सभी लोग दिल खोलकर स्वागत करते हैं।  

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी है। यह जानकारी भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस राशि को दिए जाने का मुख्य उद्देश्य यही था कि श्रद्धालुओं की यात्रा सहज, सरल और सुगम हो सके। उन्हें मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद योगी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। वो हमेशा से ही आस्था को अपनी प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखते हुए आए हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने मानसरोवर यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है, जिसका हम सभी लोग दिल खोलकर स्वागत करते हैं। इसे हम एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखते हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो विभिन्न संस्कृतियों को भी आपस में जोड़ने का ऐलान किया है, जिसका हम सभी लोग स्वागत करते हैं। सीएम योगी के इस कदम के बाद प्रदेश में चौतरफा लोगों के बीच में खुशी और उमंग का माहौल है।

ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में काशी से तमिलनाडु जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करने का ऐलान किया है।

सीएम योगी ने काशी से श्रद्धालुओं को तमिलनाडु जाने के लिए परिवहन से संबंधित सेवाओं को विस्तारित करने का ऐलान किया है, ताकि उन्हें मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़े। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़े, यह हमारी कोशिश रही है और आगे भी रहेगी।

भाजपा विधायक ने कहा कि सीएम योगी ने काशी से तमिलनाडु जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन के इतर आवास से संबंधित सुविधाओं को भी विस्तारित करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़े।

 
यह भी पढ़ें-

क्रॉस वोटिंग विवाद पर राजेश राम बोले, विधायकों से संपर्क की हर कोशिश की थी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,213फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें