28 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमलाइफ़स्टाइल30 मिनट के अंदर 'बाहुबली समोसा' खाकर जीतें 51 हजार रुपये का...

30 मिनट के अंदर ‘बाहुबली समोसा’ खाकर जीतें 51 हजार रुपये का इनाम।

बाहुबली समोसे को बनाने में करीब 1100 रुपये का खर्च

Google News Follow

Related

समोसा लोगों का काफी पसंदीदा व्यंजन है। बारिश का मौसम हो या पार्टी का मूड यह लोगों के खाने में शामिल हो ही जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कौशल स्वीट नाम का दुकान है, जिसका समोसा सुर्खियों में बना हुआ है। इस दुकान को शुभम नाम का शख्स चलाता हैं। यहां एक बाहुबली समोसा मिलता है वो भी आठ किलो का। इस समोसे की खासियत है कि इसमें आलू मसाला मटर पनीर और ड्राई फ्रूट की भरमार है। साथ ही यह समोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। इस समोसे की कीमत 1100 रुपये है, हालांकि दुकान के मालिक ने इस आठ किलो के समोसे को 30 मिनट में पूरा खाने का चैलेंज दिया है। जो इस समोसे को 30 मिनट के भीतर पूरा खा लेगा। उसे 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

दरअसल दुकानदार शुभम का कहना है कि वह कुछ अलग करना चाहते हैं। इसी अलग करने की चाहत में उन्होंने 8 किलो का समोसा बना डाला। शुभम का कहना है कि नॉर्मल समोसे से बाहुबली समोसा बनाना एकदम अलग तरह का काम है। वहीं शुभम का कहना है कि उनका यह समोसा जल्द मशहूर हो गया है। उन्होंने कहा कि बाहुबली समोसा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जब से बाहुबली समोसा बनाना शुरू किया है कि दुकान पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। बाहुबली समोसा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से फूड ब्लॉगर भी यहां बाहुबली समोसा देखने और रील्स बनाने आ रहे हैं।

वहीं मशहूर बिजनेस मैन हर्ष गोयनका ने भी इसी समोसे का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- इस दिवाली मेरी पत्नी ने सभी मिठाईयों के बाद मेरे खाने के लिए सिर्फ एक समोसा ऑर्डर किया है।

ये भी देखें  

रोज एक सेब खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें