29 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमलाइफ़स्टाइलआप खाना खाते समय पीते हैं ठंडा पानी तो हो जाइये सावधान,...

आप खाना खाते समय पीते हैं ठंडा पानी तो हो जाइये सावधान, बढ़ेगा खतरा

20 से 22 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाला पानी ही सही

Google News Follow

Related

खाना खाते समय आप ठंडा पानी पीते हैं तो सतर्क हो जाइये। यह आपके स्वास्स्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है।अगर ऐसा आप करते है तो इसे तुरंत छोड़ दीजिये। जी हां  इससे आपके पाचन शक्ति पर काफी बुरा असर हो सकता है। इससे सुस्ती, आलस्य जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
दरअसल, मनुष्य के शरीर के लिये 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाला पानी ही सही है। लेकिन, कुछ लोग फ्रिज या अन्य तरीकों से ठंडा किया हुआ पानी खाना खाते समय पीते हैं। जो हमारे शरीर के लिए अनुपयुक्त है।इससे हमें बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा ठंडे पानी से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसकी वजह से हमारे पित्ताशय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्यादा ठंडा पानी से  हमें कब्ज की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी  हमारे मल को कठोर बनाना देता है जिससे कब्ज की समस्या बाद जाती है। इसलिए हमें ज्यादा ठंड पानी पीने से बचाना चाहिए। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन लोगों को ज्यादा  ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
वहीं, एक रिसर्च में दावा किया गया है कि जो लोग खाना  खाते समय ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं,उनको हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को  इससे दूर रहना चाहिए। रिसर्च में यह भी  कहा गया है कि इस संबंध में जापान और चीन के लोगों पर परीक्षण किया गया। तो यह सामने आया कि इन लोगों में हार्ट अटैक की समस्या नहीं थी। गौरतलब है कि इस  समूह ने खाना खाने के समय गर्म पानी पीता था। जिसकी वजह से इन लोगों में हार्ट अटैक का कोई खतरा नहीं देखा गया। इसके अलावा ठंड पानी चर्बी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे कई बीमारी को दावत दिया जाता है।
ये भी पढ़ें 

विटामिन बी12 की कमी को गंभीरता से लें,अन्यथा भारी पड़ेगा इग्नोर करना 

खून को शुद्ध करने अपनाये ये घरेलु टिप्स, कई और होंगे फायदे   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें