30 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमलाइफ़स्टाइलपाचन तंत्र के लिए फायदेमंद फाइबर से भरपूर हरा चना, अपच और...

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद फाइबर से भरपूर हरा चना, अपच और कब्ज से दिलाता है राहत

Google News Follow

Related

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ा है। गलत समय पर खाना, तला-भुना, फाइबर की कमी और तनाव की वजह से गैस, अपच, कब्ज और पेट का भारीपन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इसका समाधान हमारी रसोई में ही मौजूद है। हरा चना पाचन के लिए बेहद लाभकारी है।

आयुर्वेद के अनुसार, हरा चना त्रिदोष संतुलन में सहायक माना जाता है। खासतौर पर यह पित्त और कफ दोष को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह पेट में जमी अतिरिक्त नमी और चिपचिपेपन को कम करता है। यही कारण है कि हरा चना खाने से पेट साफ रहता है और आंतों की गतिविधि बेहतर होती है। आयुर्वेद मानता है कि हरा चना अग्नि यानी पाचन शक्ति को धीरे-धीरे मजबूत करता है, जिससे भोजन सही तरह से पचता है और शरीर को पूरा पोषण मिलता है।

वैज्ञानिकों की मानें तो हरा चना डाइटरी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। फाइबर पाचन प्रक्रिया के लिए बेहद अहम है। यह आंतों में भोजन को आगे बढ़ाने में मदद करता है और मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर रहती है। हरे चने में मौजूद घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और गैस व सूजन जैसी परेशानियों को कम करते हैं।

हरा चना धीरे-धीरे पचने वाला भोजन है, इसलिए यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। यही वजह है कि वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए भी हरा चना फायदेमंद होता है।

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे पाचन के साथ-साथ ब्लड शुगर कंट्रोल में भी सहायता मिलती है।

हरे चने में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। ये तत्व आंतों की अंदरूनी परत को मजबूत बनाते हैं और सूजन को कम करते हैं। जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी या जलन की शिकायत रहती है, उनके लिए हरा चना पेट को ठंडक देने वाला साबित हो सकता है।

हरा चना कई दूसरी समस्याओं में भी राहत देता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को ताकत देता है और कमजोरी को दूर करता है। आयरन की अच्छी मात्रा खून की कमी में सहायक होती है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, हरा चना शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। हरे चने को सब्जी, सूप, सलाद, पुलाव या हल्के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

अब प्रधानमंत्री कार्यालय नहीं, सेवा तीर्थ…

चुनावी जीत के बाद तारिक़ रहमान से की पीएम मोदी ने की बातचीत

बांग्लादेश में चाय बागान में काम करने वाले हिंदू मजदूर की हत्या

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें