35 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026
होमलाइफ़स्टाइलकब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल...

कब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल करें शीर्षासन

Google News Follow

Related

भारतीय योग परंपरा में शरीर और मन को साधने के लिए अनगिनत आसनों का वर्णन किया गया है, लेकिन इनमें शीर्षासन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। यह शरीर को संतुलित रखने के साथ-साथ एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है।

शीर्षासन संस्कृत के दो शब्दों ‘शीर्ष’ (सिर) और ‘आसन’ (मुद्रा) से मिलकर बना है। यह अभ्यास ‘आसनों का राजा’ कहलाता है। इसके नियमित अभ्यास से कंधे, भुजाओं और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, शीर्षासन एक उन्नत और प्रभावशाली योगासन है, जो शारीरिक शक्ति, मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होता है। यह चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने, बालों का झड़ना कम करने और बालों के विकास में मददगार माना जाता है।

यह पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज, गैस और अपच, से राहत दिलाने में भी सहायक हो सकता है। उल्टी स्थिति में किए जाने के कारण शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे पाचन क्रिया को लाभ मिल सकता है।

शीर्षासन करने से शरीर में, खासकर सिर की ओर, रक्त संचार बेहतर होता है। जब व्यक्ति उल्टा खड़ा होता है, तो मस्तिष्क की ओर रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। हालांकि, ब्लड प्रेशर से संबंधित लाभ व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करते हैं, इसलिए उच्च रक्तचाप या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही इसका अभ्यास करना चाहिए।

इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को दीवार के सहारे टिकाएं और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर की ओर ले जाएं। इस दौरान शरीर का वजन हाथों और भुजाओं पर संतुलित रखें। फिर सिर को सावधानीपूर्वक चटाई पर रखें और धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं, ताकि शरीर शीर्षासन की सही स्थिति में आ सके। इस आसन को करते समय संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, जिसमें भुजाएं और कंधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शुरुआती अभ्यास में दीवार का सहारा लेना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है।

शुरुआत में इसका अभ्यास केवल 10 से 30 सेकंड तक ही करना चाहिए। नियमित अभ्यास के साथ व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार इसकी अवधि धीरे-धीरे बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली जिमखाना क्लब ने केंद्र से मांगी राहत, कहा- पुनर्वास पर स्पष्टता तक सेवाएं बाधित न हों

भारत ने वाणिज्य मंत्री के साथ कनाडा भेजा अब तक का सबसे बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल, मुक्त व्यापार समझौते पर होगी बातचीत

मुलुंड डंपिंग ग्राउंड पर जैविक उपचार अंतिम चरण में, वर्षों की देरी के बाद 60 एकड़ जमीन होगी पुनः प्राप्त

स्पेस में आईवॉश भी चुनौती, जानें क्या है ‘सील आई इरिगेशन गॉगल्स’, कैसे करता है काम?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,489फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें