26 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमलाइफ़स्टाइलयूनुस खिमानी की ‘I Fear’ चित्रकला प्रदर्शनी मुंबई में

यूनुस खिमानी की ‘I Fear’ चित्रकला प्रदर्शनी मुंबई में

जहांगीर आर्ट गैलरी मे होगा आयोजन

Google News Follow

Related

पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से कला क्षेत्र में सक्रिय रहे प्रसिद्ध चित्रकार यूनुस खिमानी की कलाकृतियाँ देखने का अवसर अब मुंबईवासियों को मिलने जा रहा है। यूनुस खिमानी की विशेष कला प्रदर्शनी “I Fear” जल्द ही कला प्रेमियों के लिए प्रस्तुत की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योजिका शीतल कारूलकर के करकमलो द्वारा इस प्रदर्शनी का उदघाटन ३० दिसंबर को होगाl

इस प्रदर्शनी के माध्यम से मानव मन में व्याप्त भय, बेचैनी, आंतरिक संघर्ष और बदलती भावनाओं को प्रभावशाली कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

“I Fear” चित्रों की यह प्रदर्शनी मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में कला रसिकों से इस प्रदर्शनी को देखने की अपील की गई है।

यूनुस खिमानी की “I Fear” चित्रकला प्रदर्शनी मुंबई के काला घोड़ा स्थित जहांगीर आर्ट गैलरी में लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी 30 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलेगी। कला प्रेमी इन चित्रों को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें

गुजरात: अमित शाह 28 दिसंबर को अहमदाबाद 330 करोड़ विकास सौगात!

स्वतंत्र भारत ‘लिंचिस्तान’ का कोई स्थान नहीं : केसी त्यागी! 

जम्मू-कश्मीर: पीएमजीएसवाई फेज-4 में डोडा की 31 सड़कों को हरी झंडी!

सोना-चांदी कीमतों में इस हफ्ते तूफानी तेजी, दाम 28 हजार तक बढ़े!

यूनुस खिमानी पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से कला क्षेत्र में कार्यरत एक स्वतंत्र कलाकार हैं। पहले उन्होंने विभिन्न माध्यमों में काम किया, लेकिन हाल के दिनों में उनका ध्यान अपशिष्ट प्लास्टिक की ओर आकर्षित हुआ है। इस सामग्री के प्रति उनकी जिज्ञासा ने उन्हें इसे कला में रूपांतरित करने के प्रयोगों में व्यस्त कर दिया है।

यूनुस खिमानी एक प्रयोगशील कलाकार के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी कला में विचारोत्तेजक विषय, भावनात्मक गहराई और आधुनिक दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उनकी कार्यशैली हमेशा प्रयोगात्मक रही है और वे निरंतर नए माध्यमों की खोज करते रहते हैं।

“I Fear” प्रदर्शनी समकालीन कला का एक गहन और मन को छू लेने वाला अनुभव प्रदान करती है। कला प्रेमियों, छात्रों और शोधार्थियों के लिए यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से एक अनोखा अनुभव साबित होगी।

स्थान: जहांगीर आर्ट गैलरी, काला घोड़ा, मुंबई
तिथि: 30 दिसंबर से 4 जनवरी
समय: सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें