24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया...

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Google News Follow

मुंबई, पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं तथा मंदिर पर किये जा रहे हमले के खिलाफ महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज एवं मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल  मुंबई स्थित बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास जाकर बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर को ज्ञापन सौपा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुका, मंदिरो को तोड़ने का कार्य नहीं रुका, महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुका, तो मुंबई में रह रहे घुसपैठियों पर उसी प्रकार का व्यवहार किया जाएगा, जैसा बांग्लादेश में हिंदुओं पर किया जा रहा है।

यदि बांग्लादेश सरकार दंगाइयों को सजा देने में सक्षम नहीं है तो भारत को सौंप दे भारत सरकार उनको फांसी देगी। उन्होंने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल रोकने की माँग की। महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज ने कहा कि भारत बांग्लादेश का अच्छा सम्बंध रहा है लेकिन इस तरह हिंदुओं पर अत्याचार होना, उस रिश्ते का हमेशा के लिए समाप्त कर देने जैसा है। हिंदुओं का उत्पीड़न, भारत का हिंदू संत समाज के लिए सहन करने जैसा नहीं है ।

मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, विश्वहिंदू परिषद के श्री धनंजय पंडित, मुंबई भाजपा सचिव बिमल भूता, मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष शरद चिंतनकर,  मकरंद नार्वेकर आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुंबई स्थित बांग्लादेश के दूतावास के बाहर भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें