32.2 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदादर के प्लाजा के पास बेस्ट बस का भीषण हादसा; अनियंत्रित बस...

दादर के प्लाजा के पास बेस्ट बस का भीषण हादसा; अनियंत्रित बस ने पांच वाहनों को मारी टक्कर

हादसे में चार घायल, एक की मौत

Google News Follow

Related

दादर के वीर कोतवाल उद्यान इलाके में सोमवार (8 जून) सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक इलेक्ट्रिक बेस्ट (BEST) बस के चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण बस ने सामने के पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार और बस कंडक्टर सहित तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सायन (शीव) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दौरान एक की मौत होने की खबर सामने आयी है। इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे बेस्ट की एक इलेक्ट्रिक बस (रूट नंबर 463/31) दादर की दिशा में आ रही थी। इसी दौरान प्लाजा सिनेमा के सामने वीर कोतवाल उद्यान के पास बस चालक का नियंत्रण छूट गया, जिससे बस ने सामने के वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इनमें एक एक्टिवा, एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, एक टैक्सजी, एक बलेनो कार और एक इलेक्ट्रिक कार शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवारों को भारी नुकसान हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत सायन अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे हटाकर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर किया, और फिलहाल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। इस बीच, मुंबई फायर ब्रिगेड (अग्निशमन दल) द्वारा दी गई शुरुआती प्राथमिक जानकारी में चार पैदल यात्रियों के घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस जांच में घायलों की सटीक संख्या और उनकी पहचान करने का काम चल रहा है। इस भीषण हादसे के कारण दादर इलाके से गुजरने वाले नागरिकों में डर का माहौल व्याप्त था।

यह भी पढ़ें:

लव जिहाद: प्रेम-जाल में फांसकर देकर फिजिओथेरपिस्ट ने आयुष मालिक को बनाया मुहम्मद अली

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप; इंडोनेशिया, जापान को सुनामी की चेतावनी

इजरायल का पलटवार, ईरान के तेहरान समेत कई शहरों पर दागीं मिसाइलें

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,405फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें