30 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिव्यांग प्रेमी संग फरार हुई शादीशुदा महिला, पति दर-दर भटक रहा तलाश...

दिव्यांग प्रेमी संग फरार हुई शादीशुदा महिला, पति दर-दर भटक रहा तलाश में!

2019 में हुई थी शादी

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा गांव की रहने वाली महिला नीलम, अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई है। महिला के पति दीपक ने अब उसकी तलाश में थानों और रिश्तेदारों के यहां चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दीपक और नीलम की शादी वर्ष 2019 में हुई थी और बीते छह साल तक उनका वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। लेकिन कुछ दिनों पहले नीलम अचानक लापता हो गई। परिजनों द्वारा जब उसकी खोजबीन शुरू की गई, तो यह खुलासा हुआ कि वह किसी दिव्यांग युवक के साथ फरार हो गई है। इस खबर से न सिर्फ उसके पति बल्कि मायका और ससुराल दोनों तरफ के लोग परेशान हैं।

घटना के बाद दीपक ने डलमऊ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही महिला का पता लगाया जाएगा। वहीं स्थानीय लोग इस घटनाक्रम को लेकर हैरानी जता रहे हैं और इसे सामाजिक दृष्टिकोण से असामान्य मान रहे हैं कि एक विवाहित महिला आखिर कैसे एक दिव्यांग प्रेमी के लिए अपना घर-परिवार छोड़ सकती है। फिलहाल नीलम की तलाश जारी है और पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :

मियां की जूती मियां के सिर; PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को किया फोन!

हजारीबाग में ज्वेलर्स दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

साऊथ स्टार विजय देवरकोंडा पर SC/ST अट्रोसिटी केस दाखिल !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें