स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले को आज दादर के हिंदू स्मशानभूमि में अंतिम विदाई

बीएमसी और पुलिस की कड़ी व्यवस्था

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले को आज दादर के हिंदू स्मशानभूमि में अंतिम विदाई

Queen of Melody Asha Bhosle will be given her final farewell today at the Hindu crematorium in Dadar.

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले के पार्थिव का आज सोमवार (13 अप्रैल)शाम 4 बजे दादर पश्चिम स्थित हिंदू श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और मुंबई पुलिस ने बड़ी संख्या में आने वाली भीड़ को संभालने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। अंतिम दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अलग मार्ग बनाए जाने की तैयारी की गई है, साथ ही आम नागरिकों और वीआईपी के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग रखने की संभावना है। जी-नॉर्थ विभाग के सहायक आयुक्त विनायक विसपुते ने अंतिम संस्कार की आधिकारिक जानकारी दी।

BMC अधिकारियों ने बताया कि पहले लता मंगेशकर और रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान किए गए प्रबंधन के अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार भी उसी तरह की प्रभावी तैयारी की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। इस बीच, लोअर परेल स्थित उनके निवास पर रविवार शाम पार्थिव रखे जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और प्रशंसकों की भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ऐसा रहेगा यातायात प्रबंधन:

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं और क्षेत्र में नागरिक सेवाएं सुचारु बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें:

नेतान्याहू का एक फोन और अमेरिका-ईरान वार्ता विफल! आखिर मामला क्या है?

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में ‘ज्योति स्वरूप’ को लेकर उठा विवाद

2002 गुजरात दंगों के मामले में अहमदाबाद कोर्ट से 9 हिंदू को बरी

Exit mobile version