30.4 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियायोगी सरकार के प्रयासों से देश-विदेश में बन रहे रोजगार के अवसर!

योगी सरकार के प्रयासों से देश-विदेश में बन रहे रोजगार के अवसर!

इन नौकरियों में 1.50 लाख रुपये तक का वेतन मिलने की संभावना है। इसके साथ ही खाड़ी देशों से भी बड़ी संख्या में रिक्तियां आने की उम्मीद है।

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने रोजगार सृजन के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई है और अब प्रदेश सरकार ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसर देने के लिए ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ शुरू किया है।

इस मिशन का उद्देश्य युवाओं को घरेलू और विदेशी रोजगार के लिए तैयार करना, स्किल गैप को दूर करना, करियर काउंसलिंग देना और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें वैश्विक मांग के अनुरूप बनाना है।

प्रदेश सरकार को जापान, जर्मनी, क्रोएशिया और यूएई से नर्सों, ड्राइवरों और निर्माण श्रमिकों की मांग मिली है। इन नौकरियों में 1.50 लाख रुपये तक का वेतन मिलने की संभावना है। इसके साथ ही खाड़ी देशों से भी बड़ी संख्या में रिक्तियां आने की उम्मीद है।

सेवायोजन विभाग अब तक 10,830 रोजगार मेलों का आयोजन कर चुका है, जिनसे 13.64 लाख से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी मिली। इसी के तहत 5,978 श्रमिकों को इज़रायल भेजा गया है, जबकि 1,383 और श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया जारी है। अनुमान है कि इज़रायल में कार्यरत श्रमिकों से प्रदेश को लगभग 1,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी।

स्थानीय स्तर पर ‘सेवामित्र योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत 52,000 से अधिक कामगार ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत हैं और घर बैठे सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

योगी सरकार का मानना है कि युवाओं को रोजगार के साथ सही दिशा देना भी आवश्यक है, इसलिए 24,000 से अधिक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह पहल उत्तर प्रदेश को श्रम और प्रतिभा का निर्यातक राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार में 65 लाख हटाए गए मतदाताओं की सूची जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें