28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबांग्लादेशी न्यूज चैनल पर हुमायूं कबीर की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को धमकी

बांग्लादेशी न्यूज चैनल पर हुमायूं कबीर की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को धमकी

“अगर किसी मुस्लिम विधायक को हाथ लगाया तो पीट देंगे”

Google News Follow

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक हुमायूं कबीर ने एक बांग्लादेशी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को लेकर विवादित और आक्रामक बयान दिया है। कबीर ने मुख्यमंत्री को खुले तौर पर धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी मुस्लिम विधायक या मुस्लिम व्यक्ति को हाथ लगाया गया, तो जवाब दिया जाएगा।

यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हुमायूं कबीर ने यह टिप्पणी बांग्लादेशी चैनल “Face the People” को दिए एक इंटरव्यू में की, जहां वह एंकर साहिफुर सागर से बातचीत कर रहे थे।

इंटरव्यू के दौरान हुमायूं कबीर ने विधानसभा और उसके बाहर सुवेंदु अधिकारी के साथ अपने राजनीतिक टकराव का जिक्र करते हुए कहा, “सिर्फ हुमायूं कबीर ही था जिसने विधानसभा के अंदर और बाहर सुवेंदु अधिकारी को चुनौती दी थी। मैंने कहा था कि अगर आपने किसी मुस्लिम विधायक को हाथ लगाया तो मैं आपको पीट दूंगा…अगर सुवेंदु किसी मुस्लिम को छुएंगे तो हम सुवेंदु को भी मारेंगे।”

कबीर के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। खासकर इसलिए क्योंकि यह बयान एक विदेशी मीडिया मंच पर दिया गया और इसमें राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ सीधी धमकी दी गई।

हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। दिसंबर महीने में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। विवाद उस समय शुरू हुआ जब उन्होंने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया था।

पार्टी से निलंबन के बावजूद हुमायूं कबीर ने प्रस्तावित ढांचे के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम भी आयोजित किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों ने इस पहल का समर्थन किया था।

बाद में कबीर ने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी जनता उन्नयन पार्टी बनाई और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का ऐलान किया। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हुमायूं कबीर राज्य में एक अलग इस्लामी राजनीतिक मोर्चा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों को चुनौती दे सके।

कबीर के ताजा बयान के बाद भाजपा नेताओं ने इसे कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की सार्वजनिक धमकी आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति को और अधिक गर्मा सकती है।

 

यह भी पढ़ें:

माली में इस्लमी जिहादियों की दरिंदगी; 80 लोगों के मारे जाने की आशंका

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, तारीख हुई तय

भारत ने किया MIRV तकनीक वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, 5000KM से ज्यादा रेंज

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट; शाहजाद भट्टी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद राजधानी हाई अलर्ट पर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें