29 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमराजनीतिक्या संयोजक बनेंगे Nitish Kumar? BJP का चुनावी नारा तैयार? 

क्या संयोजक बनेंगे Nitish Kumar? BJP का चुनावी नारा तैयार? 

क्या संयोजक बनेंगे नीतीश कुमार? बीजेपी का चुनावी नारा तैयार जाने क्या है ? 

Google News Follow

इंडिया गठबंधन की 3 जनवरी को ऑनलाइन बैठक होगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस बैठक में गठबंधन के सभी नेता जुड़ेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। बता दें कि गठबंधन की पिछली बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाया था।वर्तमान में कई राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर भी कल की बैठक में चर्चा हो सकती है।

नीतीश को गठबंधन का संयोजक बनाने का प्रस्ताव आएगा?: गौरतलब है कि गठबंधन की चौथी बैठक के बाद लालू यादव और नीतीश कुमार के चले जाने पर कहा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम फेस का प्रस्ताव रखने पर नाराज था। जिसके बाद राहुल गांधी ने फोन पर नीतीश कुमार से बात की थी। बताया जाता है कि  इस बैठक में नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाये जाने का प्रस्ताव रखा जाना था लेकिन किसी कारण बस यह संभव नहीं हो पाया। अब कहा जा रहा है कि कल की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। खबरों के अनुसार इसके लिए कांग्रेस ने आरजेडी, अखिलेश यादव और दक्षिण के नेताओं से सहमति ले ली है। महाराष्ट्र के नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे पर ने भी अपनी सहमति दे दी है।

वहीं,खबरों में कहा जा रहा है कि कांग्रेस देशभर की 290 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। हालांकि, बाकी दल राजी होंगे की नहीं, यह कहना अभी मुश्किल है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस यूपी में 10 से 12 सीटों की डिमांड कर रही है। लेकिन, यूपी में सपा का कहना है कि  वह राज्य में सीट मांगेगी नहीं, बल्कि देगी। वहीं, राज्य में रालोद भी 10 से 12 सीटों पर दावा कर रही है। यूपी में कांग्रेस सपा और रालोद गठबंधन में शामिल हैं।

बीजेपी ने चुनाव के लिए सेट किया नारा: इधर, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। खबरों में दावा किया गया है कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए  नारा फाइनल कर लिया है। अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार होगा।” बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द कई  राज्यों का दौरा करेंगे। जबकि पीएम मोदी का दौरा राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद होगा।

बता दें कि बीजेपी ने  2014 अबकी बार मोदी सरकार का नारा दिया था। जबकि 2019 में पार्टी ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया। दोनों लोकसभा चुनाव पीएम मोदी के अगुवाई में लड़ा गया था। इसके अलावा 2014 में अच्छे दिन आएंगे का भी नारा दिया गया था। जिसको लेकर आज भी विपक्ष बीजेपी पर हमलावर रहता है।

ये भी पढ़ें 

कर्नाटक में 31 साल बाद कारसेवक गिरफ्तार, BJP ने जताया विरोध

राम मंदिर पर विवादित बयान दे बुरे फंसे ओवैसी, दिल्ली में शिकायत दर्ज

​प्राण प्रतिष्ठा समारोह: कौन हैं भगवान राम की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें