24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाभारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, 10 वर्षों में जीडीपी हुई दोगुनी

भारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, 10 वर्षों में जीडीपी हुई दोगुनी

भारत इस समय दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आर्थिक सुधारों और व्यापारिक माहौल को अनुकूल बनाने के चलते निवेशकों का भरोसा भारत पर बढ़ा है।

Google News Follow

भारत की अर्थव्यवस्था बीते एक दशक में तेजी से बढ़ी है, जिससे देश की जीडीपी दोगुनी हो गई है। 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था रखने वाला भारत अब 2025 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा वृद्धि दर को देखते हुए भारत 2025 में जापान और 2027 में जर्मनी को पीछे छोड़ सकता है।

IMF की रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस समय दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आर्थिक सुधारों और व्यापारिक माहौल को अनुकूल बनाने के चलते निवेशकों का भरोसा भारत पर बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए नीतिगत फैसलों और सुधारों ने अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।

India's GDP doubles in 10 years, set to surpass Japan and Germany by 2027 -  Social News XYZ

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत अब एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस उपलब्धि को मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी आर्थिक नीतियों का नतीजा बताया।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर: डोडा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

बेल्जियम में दिखा भगोड़ा मेहुल चोकसी, अब स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी में !

IPL 2025: मुंबई और चेन्नई के बीच महामुकाबला, जानें कौन पड़ सकता है भारी

आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने भारत की रणनीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा नीतिगत फैसले देश को 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बना सकते हैं। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि भारत को श्रम बाजार में सुधार लाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें और निवेश को बढ़ावा मिले।

भारत की इस आर्थिक छलांग ने न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत इसी गति से विकास करता रहा, तो अगले कुछ वर्षों में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें