30 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियापूर्व CM रघुवर दास और BJP नेता इंद्रसेना रेड्डी नल्लू बनाये गए राज़्यपाल ...

पूर्व CM रघुवर दास और BJP नेता इंद्रसेना रेड्डी नल्लू बनाये गए राज़्यपाल      

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा और इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

केंद्र सरकार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी नेता इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को राज्यपाल बनाया है। रघुवर दास को ओडिशा और इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इस संबंध की जानकारी राष्ट्रपति भवन से बुधवार की रात को दी गई।

बता दें कि रघुवर दास वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से लेकर 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके अलावा दास 30 दिसम्बर 2009 से लेकर 30 मई 2010 तक झारखंड सरकार में उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं। इसके बाद उन्हें 2014 में मुख्यमंत्री बनाया गया था जो 2019 तक इस कुर्सी पर रहे। अब केंद्र सरकार ने रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया है।

वहीं, बीजेपी नेता इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया। इंद्रसेना रेड्डी नल्लू  भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इंद्रसेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगें। सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा से पहले हरियाणा के राज्यपाल थे। जबकि, बीजेपी के अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे गणेशी लाल को 2019 में ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया था। अब उनका कार्यकाल खत्म हो गया है। अब उनकी जगह केंद्र ने रघुवर दास को राज्यपाल नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें 

 

अब विदेश से भी लिया जा सकेगा रामलला के लिए दान, FCRA को मंजूरी    

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में साधु हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस  

जितनी आबादी, उतना हक़, कांग्रेस का जुमला!     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,305फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें