आते ही जोसफ विजय सरकार का बड़ा फैसला: धार्मिक स्थलों, स्कूलों और बस स्टैंड के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद

मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में विजय, मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा और एंटी-ड्रग यूनिट पर भी लिए बड़े फैसले

आते ही जोसफ विजय सरकार का बड़ा फैसला: धार्मिक स्थलों, स्कूलों और बस स्टैंड के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद

Joseph Vijaya government's big decision: 717 liquor shops near religious places, schools and bus stands will be closed.

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पदभार संभालते ही राज्य में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। ये सभी तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन की दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंड के 500 मीटर के दायरे में संचालित हो रही थीं। सरकार ने इन्हें अगले दो सप्ताह के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का यह पहला बड़ा नीतिगत निर्णय माना जा रहा है। राज्य सरकार के अनुसार तमिलनाडु में वर्तमान में  कुल 4,765 शराब दुकानें TASMAC द्वारा संचालित हैं। इनमें से 717 दुकानों की पहचान संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों के पास होने के कारण की गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बंद की जाने वाली दुकानों में 276 दुकानें मंदिर, मस्जिद और चर्च जैसे धार्मिक स्थलों के पास स्थित हैं। वहीं 186 दुकानें स्कूल और कॉलेजों के नजदीक हैं, जबकि 255 दुकानें बस स्टैंड के आसपास संचालित हो रही हैं।

नई सरकार इस फैसले को सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। सरकार का कहना है कि सार्वजनिक और संवेदनशील इलाकों में शराब की आसान उपलब्धता को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

बता दें की, शपथ ग्रहण के बाद विजय ने कई अन्य अहम फैसलों को भी मंजूरी दी। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना लागू करने की घोषणा की। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल के गठन और राज्य के हर जिले में एंटी-ड्रग यूनिट स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई। विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में बढ़ते नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई का वादा किया था।

हालांकि सबसे ज्यादा राजनीतिक चर्चा उस घोषणा को लेकर हो रही है जिसमें विजय ने डीएमके सरकार के कार्यकाल 2021-2026 की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की बात कही। अपने पहले संबोधन में उन्होंने कहा, “मुझे तमिलनाडु सरकार की वर्तमान स्थिति के बारे में बताना है। राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और सरकारी खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है, जिससे असहनीय बोझ पैदा हो गया है।”

मुख्यमंत्री विजय ने कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने का भी आश्वासन दिया। विधानसभा में फिलहाल टीवीके के पास विजय के इस्तीफे के बाद 107 सीटें हैं। इसके अलावा कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वाम दलों के 13 विधायकों का समर्थन भी सरकार को प्राप्त है। विजय को जल्द ही विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

सामान्य रोशनी से अलग पतली किरण, जो चांद की दूरी भी नाप सकती है, जानें क्या है ‘लेजर’?

आंखों से दिखते लिवर खराबी के संकेत, लक्षण नजरअंदाज करना पड़ सकता भारी!

पोषण युक्त आहार से एनीमिया पर वार, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें किन चीजों का सेवन फायदेमंद!

Exit mobile version