30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमराजनीति'योगी प्रधानमंत्री बन जाएं, मोदी राष्ट्रपति'

‘योगी प्रधानमंत्री बन जाएं, मोदी राष्ट्रपति’

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि  इस बार जनता बीजेपी को नहीं देगी वोट 

Google News Follow

Related

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा अब पीएम मोदी अब राष्ट्रपति बन जाएं और सीएम योगी प्रधानमंत्री। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को वोट नहीं देगी। उन्होंने  कहा कि इस बार बीजेपी को जनता वोट नहीं देने वाली है बल्कि वे गड़बड़ी करके चुनाव जीतेंगे।

राजेश टिकैत ने आगे कहा कि जनता बीजेपी को वोट नहीं देगी,लेकिन बीजेपी चुनाव में वह हेराफेरी जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के नेताओं को सजग करते हुए कहा कि अपने लिए तीन -तीन वकील तैयार रखना। फार्म भरते हुए गड़बड़ करेंगे तो कभी फार्म कैंसल करेंगे। वह गड़बड़ी करके चुनाव जीतना चाहेंगे। जनता उन्हें नहीं जिताएगी। लेकिन वे बेईमानी से जीतेंगे। कभी फार्म गड़बड़ बताएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी घपला कर चुनाव जीतेगी ,लेकिन जनता उन्हें वोट नहीं देगी।

एक सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि बन जाने दो मुख्यमंत्री, क्यों उन्हें राज्य में उलझा कर रखना चाहते हो। अपनी बात को टिकैत ने आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘उनको(योगीजी ) प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्हें ( पीएम मोदी ) तो बीच में जाना है उनको राष्ट्रपति बनना है और योगीजी प्रधानमंत्री बनेंगे। राज्य खाली हो जायेगा तो वहां कोई और आ जाएगा।

ये भी पढ़ें

यूपी चुनाव में जमानत जब्त होने का रिकार्ड बनाती रही है शिवसेना

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: यहां देखें किस राज्य में कब-कब होगा मतदान 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,332फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें