30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमराजनीतिअखिलेश ने लोकसभा चुनाव में उतरा "यादव कुनबा", पहली ही लिस्ट में तीन...

अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में उतरा “यादव कुनबा”, पहली ही लिस्ट में तीन नाम 

समाजवादी पार्टी ने इस साल होने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Google News Follow

Related

तमाम कयास और अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी ने इस साल होने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब समाजवादी पार्टी द्वारा 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया आती है। यह अभी देखना होगा। सपा ने यह घोषणा तब की है जब इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर गहमागहमी है। पहली लिस्ट में यादव परिवार के तीन लोगों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जिसमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव का नाम शामिल है। जबकि एक मुस्लिम नेता शफीकुर्रहमान बर्क भी हैं।

इस लिस्ट में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव का नाम शामिल है। बता दें कि पिछले दिनों अखिलेश यादव ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट देने का ऐलान किया था। हालांकि, कांग्रेस ने इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह घोषणा अखिलेश यादव द्वारा किया गया, कांग्रेस ने अभी कोई घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव पहले भी कहते आये हैं कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सीट मांगेगी नहीं, बल्कि देगी।

समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर मुस्लिम नेता शफीकुर्रहमान बर्क पर भरोसा जताया और उन्हें संभल की लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले 2019 लोकसभा चुनाव में सपा और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में शफीकुर्रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं, अक्षय यादव को फिरोजाबाद की लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। अक्षय यादव अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव के बेटा हैं। फिरोजाबाद से उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

मैनपुरी से अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल को उम्मीदवार बनाया है। कन्नौज लोकसभा सीट से लगातार सांसद रही  डिम्पल यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में हार बीजेपी उम्मीदवार के सामने हार गई थी, 2022 में मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी सीट रिक्त होने के बाद उन्होंने यहां से उपचुनाव लड़ा थाऔर जीत दर्ज की थी। अब सपा एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है और  मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यादव परिवार से एक और नेता धर्मेंद्र यादव को बदायूं से उतारा गया है।

धर्मेंद्र यादव मुलायम यादव के भाई  अभय राम यादव के बेटे हैं। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में बदायूं से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा एटा से देवेश शाक्य, खीरी से  उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजारामपाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और गोरखपुर से काजल निषाद से उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें 

जाने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में कैसे गच्चा खा गया इंडिया गठबंधन?

गांधी हत्या पर पुस्तक: जितेन्द्र आव्हाड ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ED का छापा, कार सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त !

मैडम तुसाद म्यूजियम में “संन्यासी” रामदेव की एंट्री, इनके बन चुके हैं पुतले

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें