28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमराजनीति"उद्धव ठाकरे को अच्छे डॉक्टर और अस्पताल की जरूरत"

“उद्धव ठाकरे को अच्छे डॉक्टर और अस्पताल की जरूरत”

भाजपा नेता राम कदम का पलटवार

Google News Follow

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा पार्टी स्थापना दिवस पर दिए गए ‘पनौती’ वाले बयान पर भाजपा ने कड़ा जवाब दिया है। भाजपा नेता राम कदम ने शुक्रवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की हताशा और मानसिक असंतुलन उनके बयानों में साफ झलकता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “उन्हें अब अच्छे डॉक्टर और अच्छे अस्पताल की ज़रूरत है।”

मीडिया से बातचीत में राम कदम ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, सड़कें बन रही हैं, विकास हो रहा है, लेकिन उद्धव ठाकरे को यह नजर नहीं आता। क्या उनकी आंखों में मिर्ची पड़ गई है? उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती। उनके अपने लोग, रिश्तेदार भी उन्हें छोड़ चुके हैं,”

राम कदम ने दावा किया कि, “यदि बाला साहेब ठाकरे आज जीवित होते, तो वह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तारीफ करते। उद्धव ठाकरे आज गांधी परिवार की भाषा बोलते हैं, इसलिए वह पहले वाले उद्धव ठाकरे नहीं रहे, अब वे ‘उद्धव गांधी’ बन गए हैं।”

उद्धव ठाकरे द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने को लेकर राम कदम ने उन्हें आड़े हाथों लिया। “जो लोग इस ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे हैं, वे उन शहीदों और उनके परिवारों का अपमान कर रहे हैं। यह भारतीय सेना का भी अपमान है। अगर कोई इस हद तक गिर सकता है, तो उसकी मानसिक हालत पर सवाल उठना लाज़मी है।”

राम कदम ने कहा कि भाजपा अब उद्धव ठाकरे के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती, क्योंकि वह स्वयं अब गंभीर नेता नहीं रह गए हैं। “यहां तक कि उनके भाई और भाभी भी उन्हें स्वीकार नहीं करते। उनकी राजनीति अब ‘हम दो, हमारे दो’ तक सिमट गई है।”

राज ठाकरे से बढ़ती नजदीकियों पर राम कदम ने याद दिलाया कि किस तरह उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को पार्टी से बाहर करने पर मजबूर किया था।उन्होंने कहा,“अब जब अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं, तो उन्हें राज ठाकरे की याद आ रही है,” ।

उद्धव ठाकरे द्वारा मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि ठाकरे लोगों को मूर्ख समझते हैं। “महाराष्ट्र की पहली भाषा मराठी है और मराठी ही रहेगी, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।”

उद्धव ठाकरे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को लेकर दिए गए बयान से भाजपा में नाराजगी है। राम कदम ने साफ कर दिया कि भाजपा अब ठाकरे को कोई राजनीतिक गंभीरता नहीं देती और उनकी आलोचना को ‘निराशा’ की अभिव्यक्ति मानती है। राजनीतिक बयानबाज़ी के इस दौर में ठाकरे-कदम की जुबानी जंग अब और तेज़ होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:

एक्सिओम-4: मिशन की लॉन्चिंग पर नासा ने दिया नया अपडेट

जीरो टॉलरेंस नीति की सफलता, यूपी में 200 से अधिक दुर्दांत अपराधी ढेर!

ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिकी हस्तक्षेप टला, ट्रंप ने दी दो हफ्तों की डिप्लोमेसी की मोहलत

“बिना ट्रंप के भी हम वार करेंगे”: नेतन्याहू का बड़ा बयान,

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें