31 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमराजनीतिMP सहित कई राज्यों की शिवसेना इकाई ने एकनाथ शिंदे को दिया...

MP सहित कई राज्यों की शिवसेना इकाई ने एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन

Google News Follow

Related

शिवसेना और सत्ता हासिल करने के बाद अब एकनाथ शिंदे गुट दूसरे राज्यों की शिवसेना इकाई में सेधमरी शुरू कर दी है। शिंदे गुट को इसमें सफलता भी मिल रही है। मध्यप्रदेश शिवसेना सहित कई राज्यों की इकाई ने शिंदे गुट को समर्थन पत्र सौंपा है।

इनमे दिल्ली शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष तोम्बी सिंह, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष थडेश्वर महावर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धनंजय परिहार, गुजरात राज्य प्रमुख एस.आर. पाटिल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष लखन सिंह पवार, हैदराबाद राज्य प्रमुख मुरारी अन्ना, गोवा राज्य प्रमुख जितेश कामत, कर्नाटक राज्य प्रमुख कुमार ए हकरी, पश्चिम_बंगाल राज्य प्रमुख शांति दत्ता, ओडिशा राज्य प्रभारी ज्योतिश्री प्रसन्ना कुमार, त्रिपुरा राज्य प्रभारी बरीवदेव नाथ शामिल हैं।
इनमे से अधिकांश प्रदेशों के शिवसेना प्रमुखों ने कांग्रेस एनसीपी के साथ गठबंधन के फैसले पर नाराजगी के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का साथ देने का फैसला किया है। इसके अलावा शिंदे गुट अब महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में शिवसेना की यूनिट मजबूत करने में जुटेगा। पार्टी के एक नेता ने बताया की जल्द ही उन राज्यों में भी शिवसेना का विस्तार किया जाएगा, जहां अभी पार्टी की यूनिट नहीं है।
ये भी पढ़ें

तमिलनाडु: PM मोदी के जन्मदिन पर BJP बांटेगी नवजात शिशुओं को अंगूठी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,228फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें