29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमस्पोर्ट्समेसी पर फीफा की कार्रवाई नहीं खेल पाएंगे सेमीफाइनल मुकाबला?

मेसी पर फीफा की कार्रवाई नहीं खेल पाएंगे सेमीफाइनल मुकाबला?

कप्तान लियोनल मेसी सहित कई अहम खिलाड़ियों पर फीफा की कार्रवाई।

Google News Follow

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को क्रोएशिया के खिलाफ मैच खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले अर्जेंटीना की टीम को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के कप्तान लियोनल मेसी सहित कई अन्य खिलाड़ियों पर फिफा कार्रवाई कर सकता हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं। 

दरअसल क्वार्टर फाइनल मैच में अर्जेंटीना के खिलाड़ी नीदरलैंड के खिलाड़ियों से भिड़ गए थे। इस मैच में रेफरी ने कुल 17 कार्ड दिखाए थे। इस दौरान अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने मैच रेफरी से भी बहस कर ली थी। जिसके बाद अब फीफा ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कहा जा रहा है कि सेमीफाइनल मैच से पहले फीफा अपना फैसला सुना सकता है और अगर मेसी पर कुछ मैच का बैन लगाया जाता है तो वह क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। 

फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के खिलाड़ी कई बार आपस में भिड़ गए थे। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच बहस होती रही और स्पेन के रेफरी एंटोनियो मिगुएल लाहोज ने कुल 17 कार्ड दिए। इस बीच उन्होंने नीदरलैंड के खिलाड़ी डेनजल डमफ्राइज को रेड कार्ड भी दे दिया था। और अन्य खिलाड़ियों को कुल 16 बार येलो कार्ड दिखाया। रैफरी के बार-बार मना करने के बावजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ते रहे। वहीं मैच के दौरान नीदरलैंड के डेनजेल डम्फ्रीज को रैफरी ने दो येलो कार्ड दिखाया, जिस वजह से वह गेम जब पेनल्टी शूटआउट में गया तब वह मैदान नहीं उतर सके। बता दें कि विश्व कप के किसी मैच में यह रेफरी द्वारा दिखाए गए कार्ड की सबसे बड़ी संख्या थी। 

वहीं मेसी समेत अर्जेंटीना की टीम को कुल 8 येलो कार्ड दिखाए गए। यहां तक की मैच खत्म हो जाने के बाद भी अर्जेंटीना के खिलाड़ी रैफरी से लड़ते रहे। इस घटना में मेसी का भी नाम शामिल था। फीफा इस पर पूरी तरह से जांच करने के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन ले सकता है। हालांकि सेमीफाइनल से ठीक पहले फीफा अगर अर्जेंटीना के खिलाफ एक्शन ले लेता है तो अर्जेंटीना का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट सकता है। 

मैच के दौरान लियोनल मेसी ने गोल करने के बाद नीदरलैंड के कोच के सामने जाकर जश्न मनाया था। वहीं, मैच के बाद उन्होंने और अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज ने मैच रेफरी की आलोचना भी की थी। अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच मैच में जो हुआ उससे फीफा काफी नाराज है। इस मैच के रेफरी को भी हटा दिया गया है, क्योंकि वह मैच को अपने नियंत्रण में नहीं रख पाए थे। अब खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई जारी है। अगर मेसी भी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर भी कुछ मैच का बैन लग सकता है। 

ये भी देखें 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम विराट कोहली का इमोशनल मैसेज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें