30 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: DC ने PBKS को 15 रन से हराया, पंजाब के...

IPL 2023: DC ने PBKS को 15 रन से हराया, पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल

पंजाब की हार के साथ ही आरसीबी और मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह आसान हो गई है।

Google News Follow

Related

आईपीएल 2023 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 64वां मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए कैप्टन डेविड वॉर्नर ने 40 रन बनाए, पृथ्वी शॉ (54), रिली रूसो ने 37 गेंदों में छह छक्कों और 6 चौकों की मदद से (82) रनों की नाबाद पारी खेली। फिल साल्ट ने 14 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रनों की पारी खेली इस प्रकार से दिल्ली कैपिटल्स ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। पंजाब किंग्स की तरफ से सैम करन ने 2 विकेट चटकाए।

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर तक मैच जीतने के लिए जोर लगाया। परंतु जीत हासिल करने में नाकाम रही। पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने (22) अथर्व तैयड़ ने (55)लियम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदों में 9 छक्के और 5 चौको की बदौलत (94) रनों की पारी खेली। अंत में किंग्स पंजाब को 15 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ईशांत शर्मा और नोर्खिया को 2-2 विकेट प्राप्त हुए। जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स के लिए अब प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। पंजाब किंग्स को इस सीजन में 13 मैचों में यह 7वीं हार मिली है। ऐसे में अगर वह अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करती है तब भी उसके 14 अंक ही हो पाएंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में यह सिर्फ 5वीं जीत है। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है। अब तीन स्थान के लिए चेन्नई, लखनऊ, मुंबई और आरसीबी का दावा सबसे मजबूत है। राजस्थान, कोलकाता और पंजाब भी प्लेऑफ की रेस में हैं, लेकिन ये टीमें किस्मत के भरोसे ही अंतिम चार में जगह बना पाएंगी।

ये भी देखें 

सौरव गांगुली को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला

गावस्कर ने लिया धोनी का ऑटोग्राफ, भावुक होकर बताई पूरी कहानी

क्रिकेटर शमी की पत्नी ने SC से लगाई तलाक पर एक समान कानून लाने की गुहार!

IPL 2023: कोलकाता की शानदार जीत, चेन्नई को छह विकेट से हराया

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,210फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें