27.6 C
Mumbai
Tuesday, July 7, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2025: मुंबई इंडियंस ने 17वीं बार किया 'क्लीन स्वीप'!

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने 17वीं बार किया ‘क्लीन स्वीप’!

उल्लेखनीय है कि जब भी एमआई ने पांच या उससे अधिक लगातार जीत हासिल की है, तब-तब वे फाइनल में पहुंचे हैं — केवल 2008 को छोड़कर।

Google News Follow

Related

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में एमआई ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों के बड़े अंतर से हराया।

इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अब तक 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक अर्जित कर लिए हैं। रन रेट के आधार पर टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 14 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में एमआई उनसे आगे है। मौजूदा सीजन में 10 टीमों में केवल मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीम है जिसका नेट रन रेट प्लस एक अंक से ऊपर है।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 117 रनों पर सिमट गई। यह जीत रनों के लिहाज से मुंबई की आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 146 रन से और 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रन से हराया था।

इस मुकाबले में एमआई ने 200 से अधिक रन बनाकर उसे सफलतापूर्वक डिफेंड किया। यह 17वीं बार है जब मुंबई इंडियंस ने 200+ स्कोर बनाकर जीत दर्ज की है और अब तक इस स्थिति में टीम कभी नहीं हारी है। इसका अर्थ है कि 200 प्लस स्कोर के बाद एमआई का जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत बना हुआ है।

आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब मुंबई इंडियंस ने एक ही सीजन में लगातार छह जीत हासिल की है। इससे पहले टीम ने 2008 और 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी। उल्लेखनीय है कि जब भी एमआई ने पांच या उससे अधिक लगातार जीत हासिल की है, तब-तब वे फाइनल में पहुंचे हैं — केवल 2008 को छोड़कर।

टीम के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए प्लेऑफ की दौड़ में मुंबई इंडियंस एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है, और आने वाले मुकाबलों में उनकी स्थिरता और रणनीति पर नजरें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़ें:

आरसीबी की सफलता का राज आक्रामक मानसिकता और हेजलवुड: मॉर्गन!

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के आत्मरक्षा अधिकार को बताया पूरी तरह उचित​!

हिंदुओं को धोखा दे रहे राहुल गांधी : कल्कि धाम के आचार्य प्रमोद कृष्णम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,156फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें