29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमबॉलीवुडअक्षय कुमार ने तेलुगू में लॉन्च किया ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर,...

अक्षय कुमार ने तेलुगू में लॉन्च किया ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर, 23 मई को होगी रिलीज

देशभक्ति से सराबोर इस कहानी को अब दक्षिण भारतीय दर्शक भी अपनी मातृभाषा में अनुभव कर सकेंगे।

Google News Follow

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी चर्चित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला है। हिंदी में रिलीज के बाद अब यह फिल्म तेलुगू में भी दर्शकों तक पहुंचने जा रही है। फिल्म का तेलुगू ट्रेलर खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जारी किया है।

इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, ”लोगों ने उन पर गोलियां चलाई, लेकिन उसने डरने के बजाय सच्चाई से जवाब दिया।” ट्रेलर में एक बार फिर जलियांवाला बाग की भयावहता, साहस और इंसाफ की गूंज सुनाई देती है। देशभक्ति से सराबोर इस कहानी को अब दक्षिण भारतीय दर्शक भी अपनी मातृभाषा में अनुभव कर सकेंगे।

इससे पहले अक्षय ने तेलुगू पोस्टर भी इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट 23 मई बताई गई है। उन्होंने लिखा, ”जो दफन हुआ, वो सिर्फ सच नहीं था, वो अधूरा इंसाफ था! ‘केसरी चैप्टर 2’ तेलुगू में 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

फिल्म में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो एक साहसी वकील हैं और जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी जंग छेड़ते हैं। आर. माधवन ब्रिटिश सरकार के तेजतर्रार वकील नेविल मैककिनले के रूप में नजर आते हैं। वहीं अनन्या पांडे फिल्म में वकील दिलरीत गिल की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ से प्रेरित है। निर्देशन की कमान करण सिंह त्यागी ने संभाली है।

हिंदी में यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अब तेलुगू में 23 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, दमदार संवाद और संवेदनशील विषयों से सजी यह फिल्म निश्चित ही देशभर के दर्शकों को झकझोरने वाली है।

यह भी पढ़ें:

विदेशी नागरिक के चप्पल से निकला करोड़ों का सोना!

सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले की सजा मुकर्रर, चाकू से किया था हमला !

शशि थरूर, सुप्रिया सुले, संजय झा, श्रीकांत शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार

ओडिशा:आकाशीय बिजली बनी मौत का कारण, 10 लोगों की जान गई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें