28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटUPI, PF, क्रेडिट कार्ड और गैस सिलेंडर तक...1 जून से लागू होंगे...

UPI, PF, क्रेडिट कार्ड और गैस सिलेंडर तक…1 जून से लागू होंगे बदलाव

इन नए बदलावों से कुछ मामलों में राहत मिलेगी तो कुछ जगह आपकी जेब पर अतिरिक्त भार भी पड़ेगा।

Google News Follow

एक जून 2025 से देशभर में पैसों से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। इनमें UPI ट्रांजेक्शन से लेकर पीएफ, क्रेडिट कार्ड शुल्क, गैस सिलेंडर की कीमतें, FD पर ब्याज दरें और म्यूचुअल फंड के नियम शामिल हैं। इन नए बदलावों से कुछ मामलों में राहत मिलेगी तो कुछ जगह आपकी जेब पर अतिरिक्त भार भी पड़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं क्या-क्या बदलने जा रहा है—

1. EPFO 3.0 लॉन्च की तैयारी

सरकार जून महीने में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का नया वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च कर सकती है। इसके बाद पीएफ क्लेम की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी। खास बात यह है कि अब पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए एटीएम या UPI का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह बदलाव देश के 9 करोड़ पीएफ खाताधारकों के लिए राहत की खबर है।

2. UPI पेमेंट में दिखेगा असली नाम

NPCI ने निर्देश दिया है कि अब UPI ट्रांजेक्शन के दौरान केवल ‘अल्टीमेट बेनिफिशियरी’ यानी असली प्राप्तकर्ता का बैंक रजिस्टर्ड नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम नजर नहीं आएंगे। सभी UPI ऐप्स को यह नियम 30 जून तक अनिवार्य रूप से लागू करना होगा।

3. क्रेडिट कार्ड पर बढ़ेगा चार्ज

कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बुरी खबर है। 1 जून से ऑटो-डेबिट ट्रांजेक्शन फेल होने पर बैंक 2% का बाउंस चार्ज लगाएगा। यह न्यूनतम ₹450 और अधिकतम ₹5000 तक हो सकता है। साथ ही बैंक मासिक फाइनेंस चार्ज को 3.5% से बढ़ाकर 3.75% कर सकता है।

4. FD की ब्याज दरों में बदलाव

रेपो रेट में संभावित कटौती को देखते हुए कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में संशोधन कर सकते हैं। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पहले ही 5 साल की FD पर ब्याज दर 8.6% से घटाकर 8% कर दी है। अन्य बैंक भी इसी राह पर चल सकते हैं।

5. LPG सिलेंडर के दाम में संशोधन की संभावना

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतें संशोधित होती हैं। जून की शुरुआत में घरेलू (14 किलोग्राम) और वाणिज्यिक (19 किलोग्राम) सिलेंडरों के दाम में बदलाव हो सकता है। मई में वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत ₹17 तक घटाई गई थी।

6. CNG, PNG और ATF के दाम भी बदल सकते हैं

जून 2025 के पहले दिन CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी संशोधन संभव है। मई में ATF के दाम घटे थे, और विशेषज्ञों का अनुमान है कि जून में भी यह राहत जारी रह सकती है।

7. म्यूचुअल फंड के लिए नया कट-ऑफ टाइम

SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम निर्धारित किया है। 1 जून से ऑफलाइन लेनदेन के लिए अंतिम समय दोपहर 3 बजे और ऑनलाइन के लिए शाम 7 बजे रहेगा। इसके बाद का ऑर्डर अगले कार्य दिवस पर माना जाएगा।

8. आधार अपडेट की फ्री सुविधा खत्म होने वाली

UIDAI की मुफ्त आधार अपडेट सुविधा की अंतिम तिथि 14 जून है। इसके बाद आधार अपडेट कराने पर ₹50 का शुल्क देना होगा। जिन लोगों ने अब तक आधार में जरूरी बदलाव नहीं कराए हैं, उनके लिए यह अंतिम मौका है।

इन सभी बदलावों का सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जरूरतों और वित्तीय योजनाओं पर पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि 1 जून से पहले आप इन नियमों को समझ लें और अपनी योजनाएं उसी हिसाब से तैयार करें।

यह भी पढ़ें:

असम में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन से 5 की मौत

एलन मस्क की काली और सूजी आंख का क्या है राज़? किसने किया पंच

मुंबई: ₹2.57 करोड़ के सोने की तस्करी का भंडाफोड़

शेयर बाजार विश्लेषण का चेहरा बदलने वाला चेहरा… 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें