वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 112 अरब डॉलर के करीब पहुंचने का अनुमान

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 112 अरब डॉलर के करीब पहुंचने का अनुमान

India's merchandise exports are projected to reach close to $112 billion in the first quarter of FY2027

बुधवार (13 मई) को जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल मर्चेंडाइज निर्यात वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में 111.9 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मामूली बढ़त को दर्शाता है।

सरकार समर्थित एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (इंडिया एक्जिम बैंक) की ताजा तिमाही निर्यात आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट 97.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं, नॉन-ऑयल और नॉन-जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट 90.4 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जो इसी तिमाही में लगभग 3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। बैंक ने कहा कि नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट में वृद्धि को निर्यात के बढ़ते भौगोलिक विस्तार, समय पर सरकारी नीतिगत हस्तक्षेप और लक्षित आपातकालीन क्रेडिट सहायता उपायों से समर्थन मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हाल ही में कुछ देशों के साथ संपन्न हुए व्यापार समझौते नॉन-ऑयल निर्यात क्षेत्रों में वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, वैश्विक मांग में संभावित सुधार और विनिमय दरों में अनुकूल बदलाव से भी भारत के निर्यात आउटलुक को फायदा मिल सकता है।

हालांकि, बैंक ने चेतावनी दी कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों में उतार-चढ़ाव जैसे जोखिम अभी भी बने हुए हैं। गौरतलब है कि इंडिया एक्जिम बैंक अपनी इन-हाउस एक्सपोर्ट लीडिंग इंडेक्स (ईएलआई) मॉडल के जरिए हर तिमाही मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट, नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट और नॉन-ऑयल एवं नॉन-जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट का अनुमान जारी करता है।

यह मॉडल घरेलू और वैश्विक कारकों का आकलन करके भारत के निर्यात की दिशा और संभावित प्रदर्शन का तिमाही आधार पर अनुमान लगाने के लिए तैयार किया गया है। बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए अगला निर्यात पूर्वानुमान अगस्त 2026 के पहले पखवाड़े में जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराया लश्कर आतंकी

AIADMK में फुट; 144 विधायकों के समर्थन से विजय सरकार ने जीता विश्वास मत

सोने पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़कर 15%: पीएम मोदी ने पहले की थी खरीद टालने की अपील

तमिलनाडु विधानसभा में खुलकर सामने आई AIADMK की अंदरूनी लड़ाई; EPS ने किया खुलासा- “विधायकों को पैसे ऑफर किए गए”

Exit mobile version