27 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमक्राईमनामाअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छापा; छात्र के कमरे से 2 मैगज़ीन, जिंदा...

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छापा; छात्र के कमरे से 2 मैगज़ीन, जिंदा कारतूस, 8 मोबाईल, नकली नोट बरामद

अवैध कब्जे का खुलासा

Google News Follow

Related

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU ) के एक हॉस्टल कमरे में संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस और विश्वविद्यालय सुरक्षा टीम ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सिविल लाइंस क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार (8 अप्रैल)शाम एएमयू सुरक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस ने सर जियाउद्दीन हॉल के z-34/37 कमरे में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कमरे से कथित तौर पर 32 बोर पिस्टल की गोलियां, 12 बोर हथियार के चार कारतूस, नकली नोट, आठ मोबाइल फोन और एक खाली मैगजीन कवर और नकली आईडी कार्ड्स बरामद किए गए।

एएमयू के प्रॉक्टर नवेद खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कमरा ‘शाहबाज’ उर्फ़ छोटू नामक छात्र के अवैध कब्जे में था जो MCA का द्वितीय वर्षीय छात्र है। उन्होंने कहा कि आरोप है कि शाहबाज ने कमरे के वैध आवंटित छात्रों को बाहर कर खुद वहां कई महीनों से रह रहा था।

प्रॉक्टर के अनुसार, कमरे से मिले दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि शाहबाज पहले AMU में एक कोर्स में नामांकित था, लेकिन वह गैर-आवासीय छात्र था और उसे हॉस्टल में रहने की अनुमति नहीं थी। इस मामले में एक वैध छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शाहबाज ने कमरे पर कब्जा कैसे किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस छापेमारी का संबंध सोमवार (6 अप्रैल) को सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। इस मामले में मंगलवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे पूछताछ के दौरान शाहबाज का नाम सामने आया। इसके बाद जांच टीम ने हॉस्टल में छापा मारा। शाहबाज फ़िलहाल फरार बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस और AMU प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं। बरामद सामान की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली मुद्रा और हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश SIR प्रक्रिया में दो करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटे

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता विफल, 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा

शांति वार्ता की विफलता के लिए ईरान ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर ईडी की फिर छापेमारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,160फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें