29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाबीएसएफ और वायुसेना की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में...

बीएसएफ और वायुसेना की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में गिरफ्तार !

गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार

Google News Follow

गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में एक स्वास्थ्य कर्मचारी साहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देशद्रोह और जासूसी से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मामले के तहत हुई है।

गुजरात एटीएस के एसपी के. सिद्धार्थ ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि, “गुजरात एटीएस ने कच्छ के एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता साहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हमें जानकारी मिली थी कि वह पाकिस्तान की एक एजेंट को बीएसएफ और वायुसेना की सूचनाएं भेज रहा था।”

पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि गोहिल की मुलाकात जून-जुलाई 2023 में व्हाट्सएप पर ‘आदिति भारद्वाज’ नामक महिला से हुई थी, जो बाद में पाकिस्तानी एजेंट निकली। एटीएस के अनुसार, “उसे पाक एजेंट ने बीएसएफ और वायुसेना से संबंधित निर्माणाधीन या नए बने स्थलों की तस्वीरें और वीडियो भेजने को कहा, जो उसने व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे।”

एटीएस अधिकारी के मुताबिक, “2025 की शुरुआत में साहदेव सिंह गोहिल ने अपने आधार कार्ड से एक सिम कार्ड खरीदा और उस पर व्हाट्सएप एक्टिव कर पाक एजेंट आदिति भारद्वाज के लिए इस्तेमाल में लाया। OTP के माध्यम से उसने उस नंबर को सक्रिय किया।”

इसके बाद उसी नंबर से पाकिस्तान में बैठी एजेंट को बीएसएफ और वायुसेना से जुड़ी जानकारी भेजी जाती रही। इतना ही नहीं, उसे इसके बदले 40,000 रुपये नकद एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से दिए गए, जो संभवतः इस जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। एटीएस ने गोहिल का मोबाइल फोन फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) को भेजा है और इस बात की पुष्टि की है कि आदिति भारद्वाज के नाम से चल रहे व्हाट्सएप नंबर वास्तव में पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे।

भारत सरकार की नई आपराधिक संहिता ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) की धारा 61 और 148 के तहत गोहिल और पाक एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गुजरात एटीएस इस समय पाकिस्तान से जुड़े राष्ट्रविरोधी नेटवर्क के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। गोहिल की गिरफ्तारी इसी कड़ी का हिस्सा है, जो सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और कार्यप्रणाली को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें:

मिलिए भारत के नए टेस्ट कप्तान से!

शेयर बाजार को मिला ‘उपहार’: आशीष कुमार चौहान!

बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें