27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली में चार बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में!

दिल्ली में चार बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में!

नहीं थे वैध दस्तावेज, भेजे गए डिटेंशन सेंटर

Google News Follow

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी भारत में बिना वैध वीजा या परमिट के रह रहे थे और लंबे समय से राजधानी में ठिकाना बनाए हुए थे।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान असदुल, आरिफ, आसिया बेगम और जुहूर अली के रूप में की गई है। वसंत विहार थाने के एसएचओ की अगुवाई में गश्त के दौरान इन लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस को दो व्यक्तियों के पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र मिला, जिससे उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हुई। सभी को एसजे अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया, जहां वे स्वस्थ पाए गए।

इसके बाद सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर, नई दिल्ली के इंद्रलोक स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की सहायता से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन नागरिकों के निर्वासन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और उन्हें शीघ्र ही उनके देश वापस भेजा जाएगा।

हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। 4 मई को पूर्वी दिल्ली में छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया था, जबकि 2 मई को द्वारका जिले से 15 विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेजा गया था। ये सभी बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजधानी में अवैध प्रवास पर कार्रवाई जारी रहेगी और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर ऐसे मामलों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

सीजफायर पर कांग्रेस की मांग ‘सर्वदलीय बैठक बुलाकर जवाब दे केंद्र सरकार’

‘ऑपेरशन सिंदूर’ अभी ख़त्म नहीं हुआ !

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटी पाक प्रायोजित आतंकवाद की रीढ़, कई खूंखार आतंकी ढेर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें