30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामामुठभेड़: बसपा नेता पर हमला करने वाला कुख्यात लुटेरा बाबुद्दीन गिरफ्तार!

मुठभेड़: बसपा नेता पर हमला करने वाला कुख्यात लुटेरा बाबुद्दीन गिरफ्तार!

बाबुद्दीन हाल ही में ₹81,000 की लूट में शामिल था और उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार (27 जून) को दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा गया। एक घटना मेरठ में हुई, जहां बसपा नेता पर फायरिंग का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि दूसरी घटना कन्नौज में हुई, जहां लूटकांड में शामिल एक कुख्यात बदमाश बाबुद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

मेरठ की घटना कुछ दिन पहले हुई फायरिंग से जुड़ी है, जिसमें बसपा नेता इमरान को निशाना बनाया गया था। इमरान का एक जूतों का शोरूम है और आरोप है कि उसके मकान पर कब्जा करने के इरादे से बदमाश शोएब ने अपने साथियों बिलाल और फरहान के साथ मिलकर फायरिंग की थी। तीनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

शुक्रवार(27 जून) को मेरठ देहात पुलिस शोएब को घटनास्थल पर तमंचा बरामद करने के लिए लेकर गई थी, लेकिन उसने खेत में छिपा तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शोएब के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ मवाना थाना क्षेत्र के आटोरा जंगल में हुई। मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। घायल शोएब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी दिन कन्नौज में भी एक मुठभेड़ हुई। जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नदसिया चौराहे पर तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक गिरने के बावजूद मुख्य आरोपी बाबुद्दीन लगातार फायर करता रहा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी रुस्तम मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बाबुद्दीन और रुस्तम दोनों कानपुर देहात के रूरा इलाके के निवासी हैं। बाबुद्दीन हाल ही में ₹81,000 की लूट में शामिल था और उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो खतरनाक अपराधियों को काबू में लिया है, जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।

यह भी पढ़ें:

एक-एक कर खत्म किए ईरानी वैज्ञानिक, इजरायल ने कैसे चलाया ‘ऑपरेशन नार्निया’!

ईरान ने अमेरिका से वार्ता पर लगाई ब्रेक, कहा-“वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ”

ईरान हमलों की खुफिया रिपोर्ट लीक पर भड़के ट्रंप, डेमोक्रेट्स पर लगाए गंभीर आरोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें