29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाबेंगलुरु में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वायड टीमें...

बेंगलुरु में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वायड टीमें पहुंची  

15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल द्वारा दी गई है

Google News Follow

कर्नाटक बेंगलुरु में शुक्रवार को 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल द्वारा दी गई है जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूलों में बम प्लांट किया गया है। वहीं जिन स्कूलों को धमकी दी गई है, उसमें व्हाइटफील्ड, कोरमंगला, बसवेशनगर,येलहंका और सदाशिवनगर शामिल है। पुलिस को धमकी मिलने के बाद स्कूलों जांच शुरू की गई साथ इन स्कूलों में बम स्क्वायड को भी भेजा गया।

धमकी मिलने के बाद एक स्कूल ने कहा है कि ” आज हम स्कूल में अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहें हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों द्वारा सुरक्षा को खतरा बताया गया है। जिसको देखते हुए बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर रखा गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि पिछले साल भी ऐसी हीधमकी दी गई थी। उस समय सात स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन यह धमकी केवल अफवाह साबित हुई थी।

वहीं, इस धमकी के बाद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके कुमार ने एक स्कूल का दौरा किया है।साथ ही एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें डीके कुमार स्कूल के मैनेजमेंट अधिकारियों  से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बम स्क्वॉयड को सभी स्कूलों में जांच पड़ताल के लिए  भेजा गया है। हालांकि, अभी धमकी वाले ईमेल पर पुलिस अधिकारी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं कि या धमकी अफवाह है या सही है।

ये भी पढ़ें    

 

Exit Poll: मध्य प्रदेश में BJP की हो सकती है वापसी,राजस्थान, छत्तीसगढ़

उत्तरकाशी बचाव अभियान पर फिल्म बनाएंगे अक्षय कुमार; सोशल मीडिया पर मीम्स की झड़ी!

“…नहीं तो 2019 में भाजपा और एनसीपी की सरकार बन जाती”, सुनील तटकरे का बड़ा बयान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें