27 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाराजस्थान शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल, 'जहां महिला स्टाफ, वहां होते हैं...

राजस्थान शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल, ‘जहां महिला स्टाफ, वहां होते हैं झगड़े’  

Google News Follow

Related

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा अपने  विवादित बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं।  उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की है जिससे बवाल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में महिला स्टाफ हैं वहां झगड़े अधिक होते हैं। शिक्षा मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास ऐसी कई रिपोर्ट आती हैं। जहां महिलाएं स्कूलों में झगड़ा करती हैं।

डोटासरा ने कहा कि महिलाएं अक्सर झगड़े करती रहती हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के झगड़े कारण स्कूलों का पुरुष स्टाफ बहुत परेशान रहता है। पुरुषों और प्रधानाचार्यों को सैरिडॉन टेबलेट तक खानी पड़ती है।  उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई है, महिलाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। गहलोत के मंत्री ने महिलाओं को नसीहत दी है कि अगर वे इन सब से ऊपर उठ गई तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी। राजस्थान के शिक्षा मंत्री के इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है।
https://twitter.com/ANI/status/1448139037076721664?s=20
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें