31 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियाभारत को बड़ी कामयाबी! कतर में 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों को नहीं...

भारत को बड़ी कामयाबी! कतर में 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों को नहीं होगी फांसी  

विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कहा कि " दहरा ग्लोबल केस में  गिरफ्तार आठ पूर्व नेवी अफसरों को लेकर जो फैसला आया है उस पर हमने गौर किया जिसमें सजा को कम कर दिया गया है।

Google News Follow

Related

कतर में आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों को दी जाने वाली फांसी पर रोक लगा दी गई है। इन अधिकारियों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और उन्हें कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। क़तर की अदालत के फैसले पर भारत ने हैरानी जताया था और इन अधिकारियों को मदद पहुंचाने के लिए कोशिश शुरू कर दी थी।

भारत के प्रयास को सफलता मिलती दिख रही है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कहा कि ” दहरा ग्लोबल केस में  गिरफ्तार आठ पूर्व नेवी अफसरों को लेकर जो फैसला आया है उस पर हमने गौर किया जिसमें सजा को कम कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर के कोर्ट ऑफ़ अपील के विस्तृत फैसले का हम इन्तजार कर रहे हैं। इसके बाद हमारा अगला कदम क्या होगा, इस संबंध में कानूनी विशेषज्ञों से राय मशविरा करेंगे।

बयान में बताया गया कि कतर के कोर्ट ऑफ़ अपील के फैसले के दौरान राजदूत और अधिकारियों के साथ साथ नौसेना अधिकरियों का परिवार भी मौजूद था। इस मामले की शुरुआत से ही हम पूर्व नौसेना के अधिकारियों कानूनी सलाह मुहैया करा रहे हैं। बयान में आगे कहा गया है कि इस मामले को कतर के अधिकारियों के सामने उठाते रहेंगे।

बता दें कि सभी पूर्व नौसेना अधिकारियों पर जासूसी करने का आरोप है। इन अधिकारियों को पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया था। जो एक निजी कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं मुहैया कराती है।

ये भी पढ़ें 

कांग्रेस ने नागपुर क्यों आयोजित किया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह ?

जानिये ED की चार्जशीट में प्रियंका गांधी का नाम क्यों, कौन है पाहवा?  

अभिनेता और DMK के नेता कैप्टन विजयकांत का निधन, PM मोदी ने जताया शोक!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,131फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें