29.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियायुद्धविराम की घोषणा के बाद इजऱायल ने तेहरान पर गेरे बम!

युद्धविराम की घोषणा के बाद इजऱायल ने तेहरान पर गेरे बम!

ट्रम्प ने इजरायल को दी थी चेतावनी।

Google News Follow

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान और इज़राइल के बीच युद्धविराम लागू होने की घोषणा के कुछ ही मिनटों बाद ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इज़राइली सेना ने पुष्टि की कि उसने ईरान द्वारा दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के जवाब में एक रडार साइट पर हमला किया है। हालांकि ईरान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि युद्धविराम लागू होने के बाद कोई मिसाइल हमला नहीं किया गया।

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को सूचित किया कि वह ईरान द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन के बाद हमला रद्द नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कुछ जवाब तो देना ही होगा, जैसा कि Axios की रिपोर्ट में बताया गया।

ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद तेल अवीव और उत्तरी इज़राइल में फिर सायरन बजने लगे। इज़राइली डिफेंस फोर्स (IDF) का दावा है कि ईरान ने एक बार फिर मिसाइलें दागीं, जिससे लोगों को बम शेल्टर में छिपने को मजबूर होना पड़ा।

इज़राइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने बयान जारी कर कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा घोषित युद्धविराम का ईरान ने उल्लंघन किया है। इसके जवाब में मैंने IDF को निर्देश दिया है कि वह तेहरान में शासन से जुड़े ठिकानों और आतंक संरचनाओं पर उच्च तीव्रता से ऑपरेशन जारी रखे।”

ट्रंप ने मंगलवार सुबह भारतीय समयानुसार 9:30 बजे युद्धविराम की घोषणा की थी, जिसमें कहा गया था कि दोनों देशों ने “अपने अंतिम सैन्य अभियानों को पूरा करने” के बाद शांति पर सहमति जताई है। ईरान ने इससे पहले दक्षिणी इज़राइल में चार मिसाइल हमलों की लहरें दागने का दावा किया था, जिनमें कम से कम चार लोग मारे गए।

ट्रंप ने दोनों देशों की ‘हिम्मत, सूझबूझ और धैर्य’ की सराहना करते हुए कहा था,“यह एक ऐसा युद्ध था जो सालों चल सकता था और पूरे मध्य-पूर्व को तबाह कर देता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और न ही कभी होगा।”

राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ईरान ने कतर के जरिए अमेरिकी प्रस्तावित युद्धविराम पर सहमति जताई थी। समझौता उस समय हुआ जब दोनों देश ताजा हमलों की चेतावनी दे रहे थे।

जहां एक ओर अमेरिका युद्ध के अंत की उम्मीद जता रहा है, वहीं इज़राइल ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान युद्धविराम का फिर उल्लंघन करता है, तो उसका जवाब और भी जोरदार होगा। ईरान और इज़राइल दोनों की सैन्य तैयारियां जारी हैं और फिलहाल तनाव कम होने के बजाय और गहराने के संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी को यकीन, टीम इंडिया जीतेगी मुकाबला!

आयुर्वेद: सोने से पहले हल्दी दूध पीने से डिप्रेशन समेत कई समस्याएं दूर!

25 जून 1983 : वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्वविजेता बनी टीम इंडिया!

25 जून: किदांबी श्रीकांत का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज पर कब्जा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें