33 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026
होमदेश दुनियालिएंडर पेस ने भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत से की से मुलाकात,...

लिएंडर पेस ने भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत से की से मुलाकात, तस्वीर साझा की! 

फिलिप ग्रीन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पेस के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं और उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में बिताए लम्हों को याद किया है।  

Google News Follow

Related

भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत फिलिप ग्रीन ने दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रहे लिएंडर पेस से मुलाकात की। ग्रीन ने पेस के साथ अपनी मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। फिलिप ग्रीन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पेस के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं और उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में बिताए लम्हों को याद किया है।

ग्रीन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस के साथ ऑस्ट्रेलिया में बिताए सालों और अब हम इसे कहां ले जाते हैं, इस पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। वह भारत-ऑस्ट्रेलिया खेलों के मिश्रण को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी हैं। वह एक हिट के लिए हाई कमीशन की टेनिस कम्युनिटी में भी शामिल हुए।”

पेस फिलिप के साथ मुलाकात के लिए ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग पहुंचे थे।

लिएंडर पेस भारत के सफलतम और सर्वाधिक लोकप्रिय टेनिस खिलाड़ी रहे हैं। पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिनके नाम टेनिस ओलंपिक पदक है। पेस ने 1996 में अटलांटा में खेले गए ओलंपिक में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था।

लिएंडर पेस मिक्स डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2003, 2010, 2015) 3 बार, फ्रेंच ओपन (2016) एक बार, विंबलडन (1999, 2003, 2010, 2015) चार बार, और यूएस ओपन (2008, 2015) 2 बार जीता है। इसके अलावा, डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2012) एक बार, फ्रेंच ओपन (1999, 2001, 2009) तीन बार, और यूएस ओपन (2006, 2009, 2013) तीन बार जीता है।

पेस राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। पश्चिम बंगाल में अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पेस इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के साथ है। पेस ने 31 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।

भाजपा का सदस्य बनने के बाद पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पेस भाजपा का सदस्य बनने से पहले पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे।
 
यह भी पढ़ें-

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,464फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें